Kia Carens में मिलते हैं सभी आधुनिक फीचर और 158bhp की तगड़ी पावर
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में MUVs की लोकप्रियता बढ़ती चली जा रही है। ग्राहकों का MUVs के प्रति ये आकर्षण का कारण MUVs की प्रक्टिकलिटी है। आधुनिक और अच्छी MUVs की डिमांड को पूरा करते हुए किआ ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में अपनी Carens को लांच किया था। ये कार आकर्षक व् आधुनिक डिज़ाइन के साथ आते हुए अच्छी फंक्शनलिटी व् प्रक्टिकलिटी साथ लाती है। अगर आप एक अच्छी फॅमिली कार की तलाश में है जो 6 से 7 लोगो को आरामदायक राइड का अनुभव देते हुए सफर करा सके तो Carens आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।
- किआ Carens भारत में तीन इंजन के विकल्पों में आती है।
- Carens में 216 लीटर की बूट स्पेस दी गई है।
- ये कार छे सीटर और सात सीटर के विकल्प में आती है।
आकर्षक और प्रैक्टिकल डिज़ाइन
किआ कंपनी की Carens आकर्षक और एलिगेंट डिज़ाइन के साथ आती है। Carens के लिए किआ ने कंटेम्पररी और स्पोर्टी बॉडी का इस्तेमाल किया है। ये कार एस्थेटिक और यूटिलिटी दोनों की छह रखे वाले ग्राहकों को आकर्षित करती है। किआ ने इस कार में अपनी सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल दी है। Carens स्लीक LED हेडलाइट और DRLs के साथ आती है। ये LED लाइटिंग इस कार को न केवल अच्छी दृश्यता देते है बल्कि सेफ्टी को भी बढ़ाते है।
किआ Carens भारत के अंदर 7 सीटर और 6 सीटर कॉन्फ़िगरेशन में देखने को मिल जाती है। इस कार के केबिन में अच्छा लेगरूम और हेडरूम दिया गया है। किआ ने अपनी इस MUV को आठ मोनोटोन रंगो के विकल्पो में लांच किया है । Carens के अंदर ड्यूल 10.25 इंच की स्क्रीन दी गई है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का काम करती है। ये कार एयर पियोरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग, सनरूफ और वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर के साथ आती है ।
तीन इंजन के विकल्प
किआ Carens को भारत के अंदर तीन पावरफुल इंजन के विकल्पो के साथ लांच किया गया है। जिसमे से पहला विकल्प 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करता है। इस इंजन के कारण Carens में 115 PS की पावर और 144 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है। दूसरा इंजन विकल्प 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करता है। ये पावरफुल इंजन इस कार में 160 PS की पावर और 253 Nm का पीक टार्क पैदा करता है । डीजल पॉवरट्रेन की चाह रखने वालो के लिए किआ Carens 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी देती है। इस विकल्प में 116 PS की पावर और 250 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है।
इंजन विकल्प | पावर (PS) | पीक टार्क (Nm) |
---|---|---|
1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन | 115 PS | 144 Nm |
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन | 160 PS | 253 Nm |
1.5 लीटर डीजल इंजन | 116 PS | 250 Nm |
क्या है कीमत ?
किआ Carens भारतीय MUV मार्किट में एक आकर्षक और लोकप्रिय कार है। इस कार में छे एयर बैग, आल व्हील डिस्क ब्रेक, ESC और TPMS जैसे कई सेफ्टी फीचर दिए गए है। Carens भारत में मारुती सुजुकी Ertiga, टोयोटा Rumion और मारुती XL6 जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है । Carens की कीमत मत्र ₹10.52 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है । इस कार के टॉप वैरिएंट की कीमत मत्र ₹19.94 लाख रुपए एक्स शोरूम राखी गई है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउनपेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
Carens Premium | ₹10.52 लाख | ₹1,05,000 | ₹19,523 |
Carens Premium Opt | ₹11.16 लाख | ₹1,10,000 | ₹20,507 |
Carens Premium iMT | ₹12.00 लाख | ₹1,15,000 | ₹21,716 |
Carens Prestige | ₹12.00 लाख | ₹1,15,000 | ₹21,716 |
Carens Gravity | ₹12.10 लाख | ₹1,20,000 | ₹21,853 |
Carens Prestige Opt | ₹12.10 लाख | ₹1,20,000 | ₹21,853 |
Carens Prestige Opt 6 STR | ₹12.10 लाख | ₹1,20,000 | ₹21,853 |
Carens Premium Opt iMT | ₹12.56 लाख | ₹1,25,000 | ₹22,462 |
Carens Premium Diesel iMT | ₹12.65 लाख | ₹1,25,000 | ₹22,586 |
Carens Premium Diesel | ₹12.67 लाख | ₹1,25,000 | ₹22,606 |
Carens Premium Opt Diesel | ₹13.06 लाख | ₹1,30,000 | ₹23,256 |
Carens Gravity iMT | ₹13.50 लाख | ₹1,35,000 | ₹23,891 |
Carens Prestige iMT | ₹13.62 लाख | ₹1,40,000 | ₹24,031 |
Carens Prestige Diesel iMT | ₹13.95 लाख | ₹1,45,000 | ₹24,346 |
Carens Gravity Diesel | ₹14.00 लाख | ₹1,50,000 | ₹24,406 |
Carens Prestige Diesel | ₹14.15 लाख | ₹1,50,000 | ₹24,531 |
Carens Prestige Plus iMT | ₹15.10 लाख | ₹1,55,000 | ₹25,408 |
Carens Prestige Plus Diesel iMT | ₹15.45 लाख | ₹1,60,000 | ₹25,650 |
Carens Prestige Plus Diesel | ₹15.60 लाख | ₹1,60,000 | ₹25,724 |
Carens Prestige Plus DCT | ₹15.85 लाख | ₹1,65,000 | ₹25,992 |
Carens Prestige Plus Opt DCT | ₹16.31 लाख | ₹1,70,000 | ₹26,472 |
Carens Luxury iMT | ₹16.72 लाख | ₹1,75,000 | ₹26,891 |
Carens Prestige Plus Opt Diesel AT | ₹16.81 लाख | ₹1,80,000 | ₹26,949 |
Carens Luxury Opt DCT | ₹17.15 लाख | ₹1,85,000 | ₹27,235 |
Carens Luxury Diesel | ₹17.25 लाख | ₹1,90,000 | ₹27,301 |
Carens Luxury Diesel iMT | ₹17.27 लाख | ₹1,90,000 | ₹27,316 |
Carens Luxury Plus iMT 6 STR | ₹17.77 लाख | ₹1,95,000 | ₹27,775 |
Carens Luxury Plus iMT | ₹17.82 लाख | ₹2,00,000 | ₹27,801 |
Carens Luxury Opt Diesel AT | ₹17.85 लाख | ₹2,00,000 | ₹27,827 |
Carens Luxury Plus 6 STR Diesel | ₹18.17 लाख | ₹2,05,000 | ₹28,185 |
Carens Luxury Plus Diesel | ₹18.35 लाख | ₹2,10,000 | ₹28,265 |
Carens Luxury Plus Diesel iMT | ₹18.37 लाख | ₹2,10,000 | ₹28,281 |
Carens Luxury Plus Diesel iMT 6 STR | ₹18.37 लाख | ₹2,10,000 | ₹28,281 |
Carens Luxury Plus DCT 6 STR | ₹18.67 लाख | ₹2,15,000 | ₹28,487 |
Carens Luxury Plus DCT | ₹18.94 लाख | ₹2,20,000 | ₹28,608 |
Carens Luxury Plus Diesel AT 6 STR | ₹19.22 लाख | ₹2,25,000 | ₹28,818 |
Carens Luxury Plus Diesel AT | ₹19.29 लाख | ₹2,25,000 | ₹28,858 |
Carens X-Line DCT | ₹19.44 लाख | ₹2,30,000 | ₹28,940 |
Carens X-Line DCT 6 STR | ₹19.44 लाख | ₹2,30,000 | ₹28,940 |
Carens X-Line Diesel AT 6 STR | ₹19.94 लाख | ₹2,35,000 | ₹29,212 |
यह भी देखिए: 502km रेंज के साथ जल्द लांच होगी BYD की नई लक्ज़री इलेक्ट्रिक SUV? क्या रहेगी कीमत