100Km से भी ज्यादा रेंज के साथ लांच हुआ Hero का बिलकुल नया Optima इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hero Electric Optima इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hero इलेक्ट्रिक जो भारत की एक टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी है अब इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्किट में काफी मशहूर हो चुकी है। ये कंपनी अपने नए डिज़ाइन और एनवायरनमेंट को सुरक्षित रखने के लिए काफी प्रयास करती है। Hero इलेक्ट्रिक ने ऐसे स्कूटर बनाये हैं जो प्रदुषण कम करते हैं और लोगों को इको-फ्रेंडली सफर का विकल्प देते हैं। इन स्कूटर में से एक है Optima जो कंपनी का मुख्य मॉडल है। ये मॉडल दिखाता है की Hero इलेक्ट्रिक परफॉरमेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर कितना ध्यान दे रहा है।

आकर्षित डिज़ाइन और फीचर

Hero Electric Optima
Hero Electric Optima

Hero Electric Optima का डिज़ाइन बिलकुल नया और मॉडर्न दिखाई देता है जो सिटी में चलने वाले लोगों को बहुत पसंद आता है। इसका पतला और स्मूथ शेप सिर्फ देखने में ही अच्छा नहीं लगता बल्कि स्कूटर की चलने की शक्ति भी बढ़ाता है। ये स्कूटर कई ब्राइट कलर में मिलता है जो इसे स्टाइलिश बनाता है उन लोगों के लिए जो एनवायरनमेंट का ख्याल रखते हैं और स्टाइलिश भी दिखना चाहते हैं।

इसमें दिए गए फीचर की बात अगर करे तो Hero Electric Optima में बहुत सारे फीचर दिए गए हैं जो इसे एक आसान और हर तरह से काम आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते हैं। इसका डिजिटल मीटर एक नज़र में ज़रूरी जानकारियाँ दिखाता है जैसे की स्पीड और बैटरी लेवल। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम मिलते है जो ब्रेक को और अच्छा बनाता है जिससे राइडर को ज़्यादा कॉन्फिडेंस मिलता है जब वो ब्रेक लगाते है।

दमदार परफॉरमेंस

Hero Electric Optima
Hero Electric Optima

बात अब अगर इस गाडी के परफॉरमेंस की करे तो Optima CX में 550W का BLDC मोटर लगा हुआ है जो 1.2kW की पावर देता है। इसके साथ एक 51.2V, 30Ah की लिथियम आयन बैटरी आती है जो रिमूवेबल है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में 4-5 घंटे लगते हैं। बात अब अगर इसकी टॉप स्पीड की करे तो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45kmph है। स्टैण्डर्ड CX मॉडल की रेंज 82km बताई गयी है जबकि CX ER मॉडल की रेंज 140km तक मिलती है।

विशेषताविवरण
मोटर550W BLDC
पावर1.2 kW
बैटरी51.2V, 30Ah लिथियम आयन
चार्जिंग समय4-5 घंटे
टॉप स्पीड45 kmph

जानिए क्या है कीमत

Hero Electric Optima की प्राइस स्ट्रेटेजी इसे उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बनाती है जो बजट का ध्यान रखते हैं। इस स्कूटर की शुरुआत की कीमत ₹ 83,300 है और वैरिएंट और फीचर के हिसाब से ₹1,04,360 तक जाती है। इसकी सस्ती कीमत की वजह से ज़्यादा लोग खासकर जो पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं इसे आसानी से ले पाते हैं। तो चलिए जानते है क्या होंगे इस स्कूटर के EMI प्लान।

वैरिएंटएक्स-शोरूम डाउनपेमेंट (20%)EMI
Hero Electric Optima CX 2.0₹83,300₹16,660₹1,826
Hero Electric Optima CX 5.0₹1,04,360₹20,872₹2,304

Leave a Comment