जानिए Ola के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर S1X की ऑन-रोड कीमत व पूरा EMI प्लान

Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola इलेक्ट्रिक जो भारत की एक लीडिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है अब इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्किट में बहुत पावरफुल हो गयी है। अपने नए डिज़ाइन और एनवायरनमेंट को बचाने के कमिटमेंट के लिए ये मशहूर है। Ola ने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किये हैं जो लोगों की इको-फ्रेंडली राइड की ज़रूरत पूरी करते हैं। उनका मुख्य मॉडल S1 X यह बताता है की कंपनी का ध्यान परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी पे है। चलिए देखते है इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या ख़ास फीचर देखने को मिलते है।

आकर्षित डिज़ाइन और फीचर

Ola S1 X
Ola S1 X

Ola S1 X अपने स्टाइलिश और मॉडर्न डिज़ाइन से सबका ध्यान खींचता है और ये सिटी में चलाने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसका डिज़ाइन सिंपल और क्लीन है जिससे स्कूटर कॉम्पैक्ट लगता है और भीड़ भरे रास्तों पर आसानी से चला सकते हैं। इसके साथ ही इसको वाइब्रेंट कलर विकल्प इसके लुक को और भी आकर्षित बनाते हैं जो यंग लोगों को काफी पसंद आता है जो स्टाइल के साथ-साथ प्रक्टिकलिटी भी चाहते हैं।

इसमें दिए गए फीचर की बात अगर करे तो Ola S1 X में बहुत सारे फीचर देखने को मिलते हैं जो टेक-सव्वय लोगों के लिए बिलकुल सही हैं। इसमें 4.3-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है जो स्मार्टफोन एप के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है जिससे राइडर अपनी राइड की जानकारियाँ देख सकते हैं और अलर्ट सीधा अपने फ़ोन पर पा सकते हैं। इसके साथ ही इस स्कूटर में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं इको, नार्मल और स्पोर्ट जो राइडर को अपनी ज़रूरत के हिसाब से राइड का विकल्प देते हैं।

दमदार परफॉरमेंस

Ola S1 X
Ola S1 X

बात अब अगर इस गाडी के परफॉरमेंस की करे तो Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.7kW का मोटर दिया गया है जो की 6kW तक की मैक्सिमम पावर देता है। वैरिएंट के हिसाब से ग्राहकों के लिए तीन बैटरी विकल्प दिए गए हैं: 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh। एंट्री-लेवल 2 kWh वैरिएंट की टॉप स्पीड 85kmph है और ये 0 से 40kmph तक सिर्फ 4.1 सेकंड में पहुँचता है और 60kmph तक 8.1 सेकंड में। इसके साथ ही इस मॉडल की रेंज 95km है।

विशेषताविवरण
मोटर2.7 kW
मैक्सिमम पावर6 kW
बैटरी विकल्प2 kWh, 3 kWh, 4 kWh
टॉप स्पीड85 km/h
रेंज95 km

जानिए क्या है कीमत

Ola S1 X की कीमत प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों में काफी सही रखी गयी है जो उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो हाई-परफॉरमेंस और बहुत सारे फीचर वाली राइड चाहते हैं। तो चलिए अब बात इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत की करते है तो इसकी कीमत ₹ 69,999 – ₹ 94,999 तक देखने को मिलती है। इस स्कूटर का स्टाइलिश लुक, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बढ़िया परफॉरमेंस का कॉम्बिनेशन इसे एक वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनाता है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमतडाउनपेमेंट (20%) EMI
Ola Electric S1 X 2kWh69,99913,9991,478
Ola Electric S1 X 3kWh77,99915,5991,653
Ola Electric S1 X 4kWh91,99918,3991,957
Ola Electric S1 X +94,99918,9992,028

Leave a Comment