केवल ₹1,480 रुपए की आसान किस्तों पर मिलेगा Hero का पावरफुल स्कूटर – देखिए पूरा प्लान

हीरो की Pleasure प्लस में मिलते है बेहतरीन फीचर

हीरो MotoCorp जो भारत का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर है जो अपनी रिलाएबल और अफोर्डेबल मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए मशहूर है। हीरो की बाइक और स्कूटर हर तरह के लोगों के लिए उपलब्ध हैं और कंपनी हमेशा से भारतीय ग्राहकों की ज़रूरतों को समझ कर उन्हें सूटेबल विकल्प देती है। Pleasure Plus जो रोज़ाना इस्तेमाल के लिए काफी लोकप्रिय है ख़ास कर महिला राइडर के लिए एक ऐसी स्कूटर है जो स्टाइल, कम्फर्ट और प्रक्टिकलिटी का अच्छा कॉम्बिनेशन ऑफर करती है। यह स्कूटर रोज़ाना सफर के लिए बढ़िया है और लोगों की रोज़ाना ज़रूरतों को आसानी से पूरा करती है।

  • मिलेगा मॉडर्न डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर का बढ़िया कॉम्बिनेशन।
  • मिलती है ₹ 71,213 (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत पर।
  • इस स्कूटर में मिलता है 50 kmpl का बढ़िया माइलेज।

आकर्षक डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

हीरो Pleasure प्लस
हीरो Pleasure प्लस

हीरो Pleasure प्लस के डिज़ाइन में मॉडर्न और क्लासिक स्टाइल का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है जो हर तरह के लोगों को अपने तरफ खींचती है। इस स्कूटर का फ्रेम मजबूत और हल्का दिया गया है जिससे सिटी के बिजी ट्रैफिक में चलाना बहुत आसान हो जाता है। इसकी बॉडी का डिज़ाइन स्मूथ लाइन और कर्व शेप में मिलता है जो इसे एक मॉडर्न लुक देता है साथ ही पुरानी स्टाइल को भी दिखाती है।

अब बात अगर फीचर की करे तो हीरो Pleasure प्लस में कई फीचर दिए गए हैं जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इस स्कूटर में एक सेमि डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो राइडर को स्पीड, फ्यूल लेवल और ट्रिप डिटेल जैसे ज़रूरी जानकारियाँ एक ही नज़र में दिखाता है। यह डिजिटल टच स्कूटर के पुरे एक्सपीरियंस को और भी स्टाइलिश और मॉडर्न बनाता है। यह सारे फीचर मिल के इस स्कूटर को लोगो के लिए एक आकर्षित विकल्प बनाते है।

50 kmpl के बढ़िया माइलेज के साथ मिलती है दमदार परफॉरमेंस

हीरो Pleasure प्लस
हीरो Pleasure प्लस

अब बात अगर इस स्कूटर के परफॉरमेंस की बात करे तो इसकी परफॉरमेंस काफी दमदार देखने को मिलती है। हीरो Pleasure प्लस का इंजन 110.9 cc का देखने को मिलता है जो की 8.15 PS की पावर और 8.70 Nm का टार्क देता है। यह स्कूटर 50 kmpl तक का माइलेज देती है जो इसे फ्यूल-एफ्फिसिएंट बनाता है। इसके साथ ही इसका कर्ब वजन केवल 104 kg है जो इसे चलाने में आसान बनाता है और सिटी ट्रैफिक में आरामदायक फील होता है।

विशेषताविवरण
इंजन 110.9 cc सिंगल-सिलिंडर इंजन
पावर8.15 PS
टार्क8.70 Nm
माइलेज50 kmpl
कर्ब वजन104 kg

जाने कितनी है कीमत

बात अब अगर कीमत की करे तो हीरो Pleasure प्लस की कीमत स्कूटर सेगमेंट में काफी रिज़नेबल है जो इसे बजट-फ्रेंडली ग्राहकों के लिए अच्छी विकल्प बनाती है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत ₹ 71,213 से ₹ 83,113 के बीच मिलती है जो आपके चुने हुए वैरिएंट और एडिशनल फीचर पर निर्भर करती है। यह कीमत की रेंज हीरो की स्ट्रेटेजी को दिखाती है जो स्टाइलिश और प्रैक्टिकल स्कूटर को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करती है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत डाउनपेमेंट (20%)EMI
Pleasure Plus LX71,21314,2421,480
Pleasure Plus VX74,66314,9331,515
Pleasure Plus XTEC ZX78,51315,7031,550
Pleasure Plus XTEC ZX Jubilant Yellow80,11316,0231,567
Pleasure Plus XTEC Sports80,13816,0281,567
Pleasure Plus XTEC Connected83,11316,6231,601

यह भी देखिए: रोजाना चलने के लिए थी एक पावरफुल बाइक की ताकाश? Honda ने किया आपका सपना पूरा

Leave a Comment