136Km रेंज और हाई-परफॉरमेंस के साथ लांच हुआ नया Ampere इलेक्ट्रिक स्कूटर

Table of Contents

Ampere Nexus

Greaves Cotton लिमिटेड, एक इंजीनियरिंग कंपनी है, उन्होंने 2008 में एम्पेयर इलेक्ट्रिक स्टार्ट किया। एम्पेयर ने अपने सस्ते और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर से एक अलग पहचान बना ली है, जो रोज़मर्रा के कम्यूटर के लिए हैं। Ampere Nexus एक बड़ा बदलाव है, ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्किट में नया है जिसमें बहुत सारे फीचर और स्टाइलिश लुक दिया गया है।

डिज़ाइन

Ampere Nexus
Ampere Nexus

Ampere Nexus, एक नए ज़माने का इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो अपने यूनिक डिज़ाइन और मॉडर्न फीचर के साथ आता है। इसका डिज़ाइन शार्प और फ्यूचरिस्टिक है, जो इसको एक बोल्ड लुक देता है। इसमें कम्फर्टेबल सीटिंग अरेंजमेंट है जिसमे राइडर और पिल्लिओं दोनों के लिए अलग से जगह और सपोर्ट दी गयी है। स्कूटर में एडवांस्ड LED लाइट लगे हैं जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। इसके अलावा, इसमें तुबेलेस टायर और स्टाइलिश एलाय व्हील हैं जो इसके स्पोर्टी लुक को हाईलाइट करते हैं। Nexus को पर्सनल पसंद के हिसाब से चुनने के लिए चार वाइब्रेंट रंगों में पेश किया गया है। ये सभी फीचर मिलके Nexus को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते हैं जो परफॉरमेंस और स्टाइल दोनों में बेस्ट है।

फीचर

Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बड़ा 7-इंच का TFT कंसोल है जो की स्पीड, बैटरी स्टेटस, और नेविगेशन दिखता है, और ये सब स्मार्टफोन से कनेक्ट करके और भी काम के बन जाते हैं। इसके स्मार्टसोन्नेक्ट प्लेटफार्म से आपको कॉल, मैसेज अलर्ट, और म्यूजिक कण्ट्रोल जैसे सुविधाएं मिलती हैं। इसमें तीन तरह के राइडिंग मोड हैं: Xtrike जो की ताकत पर ज़ोर देता है, Xonic जो एक संतुलित राइड प्रदान करता है, और Xtealth जो बिजली की बचत पर ध्यान देता है। यानि की ये स्कूटर न सिर्फ सुन्दर है, बल्कि इसमें वह सभी आधुनिक सुविधाएं हैं जो एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल राइड के लिए ज़रूरी हैं।

परफॉरमेंस

Ampere Nexus
Ampere Nexus

Ampere Nexus, एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 4 kW ke PMSM मोटर से lais है, जो इसे शक्तिशाली बनता है और 0 से 40 kmph की गति सिर्फ 2.6 सेकंड में प्राप्त कर लेता है। ये तेज़ी और प्रतिक्रियाशीलता उसके प्रीमियम होने की उम्मीदों पर खरा उतरता है। इसकी 4.44 kWh की लिथियम-आयन बैटरी एक बार चार्ज करने पर 140 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जो इसे शहर की रोज़मर्रा की यात्राओं के लिए उत्तम बनती है और साथ ही साथ हाईवे पर भी बेहतरीन परफॉरमेंस प्रदान करती है। इसका टॉप स्पीड 105 kmph पर सिमित है, जो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय की गयी है, लेकिन ये स्पीड भी काफी रोमांचक है।

विशेषतामान
मोटर4 kW PMSM
0 से 40 kmph में2.6 सेकंड
बैटरी4.44 kWh लिथियम-आयन
रेंज140 किलोमीटर
टॉप स्पीड105 kmph

कीमत

Ampere Nexus एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो ₹1,17,596 की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। ये स्कूटर उन सवारों के लिए बनाया गया है जो उत्कृष्ट परफॉरमेंस, आधुनिक फीचर, और स्टाइलिश डिज़ाइन की तलाश में हैं। इसकी कीमत उसके प्रीमियम सेगमेंट को दर्शाती है, लेकिन ये कीमत उस अनुभव के लिए उचित है जो ये स्कूटर प्रदान करता है।

डाउन पेमेंट (₹)ऋण राशि (₹)EMI (36 महीने, 10% ब्याज)
₹ 5,882₹ 1,11,756₹ 4,036
₹ 10,000₹ 1,07,638₹ 3,878
₹ 15,000₹ 1,02,638₹ 3,721
₹ 20,000₹ 97,638₹ 3,564

यह भी देखिए: Zontes 350R सुपरबाइक हुई भारत में लांच, जानिए किफायती कीमत और EMI प्लान

Leave a Comment