TVS Jupiter CNG सहित लांच होंगे दो नए पावरफुल स्कूटर, जानिए क्या रहेगी कीमत?

TVS मोटर की तीन नई आने वाली स्कूटर जो जल्द हो सकती है भारत में लांच

भारतीय स्कूटर मार्किट में जब भी बात एक अच्छी रिलाएबल स्कूटर मैन्युफैक्चरर की करि जाती है । तो TVS मोटर कंपनी का नाम याद आता है। TVS मोटर एक जानी मानी और लीडिंग भारतीय टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। इस कंपनी की स्कूटर को भारत में अपने आकर्षक डिज़ाइन और परफॉरमेंस के लिए पसंद किया जाता है। TVS की स्कूटर अच्छी रिलायबिलिटी व् आधुनिक फीचरो के साथ आती है।

इस कंपनी ने अभी चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी नई आने वाली स्कूटरों के लाइनअप को शोकेस किया है। इस लाइनअप में इनोवेटिव कांसेप्ट मॉडल भी शामिल है। TVS मोटर भारत में जल्द ही अपनी नई लुक्सुरियस विज़न iQube कांसेप्ट स्कूटर को लांच कर सकती है। इसके अलावा एडवांस iQube ST 2025 कांसेप्ट और जुपिटर CNG कांसेप्ट को भी इस कंपनी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया है। चलिए जानते है की क्यों है ये तीन स्कूटर खास ?

1. TVS Vision iQube कांसेप्ट

iqube right front three quarter
TVS Vision iQube कांसेप्ट

TVS मोटर भारत के अंदर अब जल्द ही अपनी नई Vision iQube कांसेप्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच कर सकती है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर असल में स्टैण्डर्ड iQube का लुक्सुरियस वर्शन होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को TVS अर्बन कम्यूटिंग के लिए बनाएगी। iQube में आपको HUD प्रोजेक्शन, फ्लोटिंग HMI और वौइस् कमांड जैसे आधुनिक फीचर देखने को मिल सकते है। शोकेस होने के बाद अब ग्राहक और स्कूटर उत्साही इस स्कूटर के लांच का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

2. TVS iQube ST 2025 कांसेप्ट

iqube rear view mirror
TVS iQube ST 2025 कांसेप्ट

TVS की नई iQube ST 2025 कांसेप्ट एक कनेक्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भविष्य के मोबिलिटी ट्रेंड को दर्शाएगी। इस स्कूटर में आपको कस्टोमिज़ाबल टच स्क्रीन इंटरफ़ेस भी देखने को मिल जायेगा। TVS की नई iQube ST 2025 में जिओ फेंसिंग और इंटीग्रेटेड नेविगेशन सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर देखने को मिल जायेंगे। अपनी इस नई आने इलेक्ट्रिक स्कूटर को TVS मोटर भारत में जल्द लांच कर सकती है।

3. TVS जुपिटर CNG कांसेप्ट

Smart Charging 23
TVS जुपिटर CNG कांसेप्ट

TVS मोटर ने दुनिया की पहेली CNG पावर स्कूटर को शोकेस किया है। ये स्कूटर असल में राइडर को CNG और पेट्रोल फ्यूल के मध्य स्विच करने का विकल्प देगी। इस स्कूटर को चलाने की लगात मत्र ₹1 रुपए प्रति किलोमीटर से भी कम हो सकती है। सूत्रों के अनुसार TVS जुपिटर CNG कांसेप्ट में 1.4 लीटर का CNG टैंक और 2 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिल जायेगा। ये स्कूटर 84 km/kg की माइलेज दे सकती है और पेट्रोल व् CNG दोनों मिला कर इस स्कूटर को 226 किलोमीटर की रेंज दे सकते है।

यह भी देखिए: Hyundai की भारत में आई सबसे पावरफुल 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV – मिलेगी 620km रेंज

Leave a Comment