MG Windsor EV
MG मोटर जो मोरिस गेराज की ग्लोबल ऑटोमोटिव कंपनी का एक हिस्सा है जो की भारतीय कार मार्किट में एक बड़ा नाम बन गई है। ये अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कॉम्पिटिटिव कीमत के लिए जाना जाता है। MG हमेशा से भारतीय ग्राहकों की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करता आया है। Windsor EV जो की एक इलेक्ट्रिक SUV है ये MG की सस्टेनेबल मोबिलिटी और नए टेक्नोलॉजी में कमिटमेंट को दिखाता है।
आकर्षित डिज़ाइन और फीचर
MG Windsor EV का डिज़ाइन बहुत ख़ास मिलता है जो मॉडर्न स्टाइल को बोल्ड लुक के साथ मिलता है। इसका क्रॉसओवर MPV स्टाइल फैमिली और शहरी लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखता है और इसमें एक स्पेसियस और आरामदायक केबिन दी गई है। इसके साथ ही इसकी बाहर की तरफ स्लीक लाइन अच्छे से डिफाइंड फ्रंट पार्ट और एक बड़ी ग्रिल्ल दी गई है जो इसे और भी मॉडर्न बनाता है।
इसमें दिए गए फीचर की बात अगर करे तो MG Windsor EV में बहुत सारे फीचर देखने को मिलते हैं जो सभी पैसेंजर के लिए कन्वेनैंस, आराम और सुरक्षा को बढ़ने के लिए बनाये गए हैं। इसका एक ख़ास फीचर है 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो की एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ अच्छे से काम करता है। इसका मतलब है की ड्राइवर हमेशा से कनेक्टेड रह सकते हैं आसानी से रस्ते देख सकते हैं और सफर के दौरान एंटरटेनमेंट का मज़ा ले सकते हैं।
दमदार परफॉरमेंस
बात अब अगर इसके परफॉरमेंस की करे तो MG Windsor EV की परफॉरमेंस यह दिखाती है की यह एक प्रैक्टिकल अर्बन व्हीकल है और इसका ड्राइविंग अनुभव भी काफी अच्छा है। इसमें एक परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर मिलता है जो 134 BHP की पावर और 200 Nm का टार्क देती है। इस वजह से यह सिटी ट्रैफिक और हाईवे दोनों पर स्मूथ और रेस्पॉन्सिव राइड प्रदान करती है। इसकी टॉप स्पीड भी लगभग 100 km/h है जो इसे शहर में सफर करने और लम्बे सफर के लिए भी बढ़िया बनाता है। Windsor EV एक 38 kWh की लिथियम-आयन बैटरी से चलता है जो एक बार चार्ज पर लगभग 331 km तक चलता है। इसका मतलब है की यह रोज़ाना कम्यूटिंग के लिए प्रैक्टिकल विकल्प है क्यूंकि इसे बार-बार रिचार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
विशेषता | विवरण |
---|---|
मोटर | परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर |
पावर | 134 BHP |
टार्क | 200 Nm |
टॉप स्पीड | 100 km/h |
बैटरी | 38 kWh लिथियम-आयन बैटरी |
रेंज | 331 km |
जानिए क्या है कीमत
अब बात अगर इस गाडी के कीमत की करे तो MG Windsor EV को इस तरह से मार्किट में लाया गया है की यह उन लोगों को पसंद आये जो इको-फ्रेंडली गाडी चाहते हैं बिना ज्यादा पैसा खर्च किये। अब इस गाडी के कीमत देखे तो इस गाडी का बेस वैरिएंट ₹13.50 लाख की कीमत पर मिलता है जो इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट में दूसरी गाड़ियों के साथ काफी अच्छा कम्पटीशन देता है। चलिए देखते है क्या होंगे इसके EMI प्लान।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
Windsor EV Excite | 13,50,000 | 2,70,000 | 28,634 |
Windsor EV Exclusive | 14,50,000 | 2,90,000 | 30,624 |
Windsor EV Essence | 15,50,000 | 3,10,000 | 32,628 |