502km रेंज के साथ जल्द लांच होगी BYD की नई लक्ज़री इलेक्ट्रिक SUV? क्या रहेगी कीमत

BYD Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV होगी भारत मोबिलिटी एक्सपो में डिस्प्ले, होगी जल्द ही भारत में लांच

भारत के अंदर इस वक्त सभी ऑटोमोबाइल उत्साही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को लेके बहुत उत्सुक है। इस ऑटो एक्सपो में कई नई गाड़िया शोकेस होती देखने को मिलेगी। BYD जो की एक चीनी इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर अब जल्द ही भारत में अपनी एक और नई इलेक्ट्रिक SUV डेब्यू कर सकती है। सूत्रों की माने तो इस कार को BYD कंपनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में डेब्यू कर सकती है। चलिए जानते है की क्यों होगी ये कार इतनी खास।

  • BYD Sealion 7 भारत के अंदर बैटरी के दो विकल्प में आसकती है।
  • इस कार में 502 Km तक की रेंज देखने को मिल सकती है।
  • BYD की Sealion 7 AWD और RWD के विकल्प में आ सकती है।

स्टाइलिश डिज़ाइन और आधुनिक फीचर

BYD Sealion 7
BYD Sealion 7

BYD की नई Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV में आपको Seal जैसी हेडलाइट और ब्लेंक ऑफ ग्रिल देखने को मिल सकती है। ये कार टेपरड रूफलाइन के साथ आएगी जो इस कार को SUV कूप जैसा एस्थेटिक देगी। Sealion 7 में कनेक्टेड LED टेल लाइट दी जाएगी जो पिक्सेल डिज़ाइन एलिमेंट के साथ आएगी। ये इलेक्ट्रिक कार रुग्गड़ काल रंग की क्लाद्डिंग के साथ आसक्ति है । Sealion 7 में काल रंग के रियर बम्पर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

सूत्रों दवारा मिली जानकारी के अनुसार इस कार की लम्बाई 4830 mm, चौड़ाई 1925 mm और ऊंचाई 1620 mm की हो सकती है। BYD Sealion 7 में 2930 mm का व्हीलबेस और 520 लीटर की बूट स्पेस देखने को मिल सकती है। BYD की ये इलेक्ट्रिक SUV प्रीमियम और स्पेसियस केबिन के साथ आएगी। इस कार में 15.6 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और 10.25 इंच का डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दिया जा सकता है।

पावरफुल परफॉरमेंस और दो बैटरी के विकल्प ?

BYD Sealion 7
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7 विदेशी कार मार्किट में दो बैटरी के दो विकल्प के साथ आती है : 82.5 kWh और 91.3 kWh। जहा 82.5 kWh की बैटरी इस कार में 482 km की रेंज देती है। Sealion 7 का ये वैरिएंट 313 PS की पावर और 380 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। 91.3 kWh की बैटरी के साथ Sealion 7 में 456 km की रेंज देखने को मिल जाती है। ये कार 530 PS की पावर और 690 Nm का पीक टार्क पैदा करती है। भारत के अंदर क्या परफॉरमेंस दी जाएगी उसकी जानकारी अभी तक कंपनी दवारा ऑफिसियल तौर पे बताई नहीं गई है।

बैटरी विकल्परेंज (km)पावर (PS)पीक टार्क (Nm)
82.5 kWh बैटरी482 km313 PS380 Nm
91.3 kWh बैटरी456 km530 PS690 Nm

क्या हो सकती है कीमत ?

भारतीय इलेक्ट्रिक SUV मार्किट में BYD की Sealion 7 हुंडई की Ioniq 5, किआ EV6 और Volvo EX40 जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी। इस कार की कीमत को लेके अभी तक BYD कंपनी दवारा कोई भी ऑफिसियल जानकारी दी नहीं गई है। सूत्रों की माने तो ये कार भारत के अंदर कॉम्पिटिटिव कीमत पे लाइ जाएगी। अनुमान अनुसार इस कार की कीमत मत्र ₹45 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है।

यह भी देखिए: केवल ₹17,400 की डाउन पेमेंट पर घर लाएं TVS का पावरफुल 125cc स्कूटर – कितनी बनेगी EMI?

Leave a Comment