Tata Punch के टॉप मॉडल से बढ़िया हैं ये 4 पावरफुल गाड़ियां – मिलती हैं ₹8 लाख से कम कीमत पर

टाटा पंच के टॉप मॉडल की जंघा आप खरीद सकते हैं इन प्रीमियम गाड़ियों के बेस या सेकंड बेस मॉडल

भारत में कॉम्पैक्ट SUVs का क्रेज काफी बढ़ गया है और टाटा Punch ने अपने फीचर और डिज़ाइन के वजह से लोगो का काफी ध्यान खिंच लिया है। लेकिन अगर कोई टाटा Punch के अलावा कोई और विकल्प ढूंढ रहा है तो भी कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे विकल्पों के बारे में बात करेंगे जो टाटा Punch के अच्छे सबस्टीटूटे हो सकते हैं: टाटा Nexon, महिंद्रा XUV3XO, स्कोडा Kylaq, और Nissan Magnite। हर एक गाड़िया अपने फीचर और दमदार परफॉरमेंस के साथ आती है जो अलग-अलग लोगों की ज़रूरतों और पसंद के हिसाब से बेहतर हो सकती हैं।

1. टाटा Nexon

टाटा Nexon
टाटा Nexon

Nexon टाटा का एक और मशहूर मॉडल है जो कई पॉवरट्रेन विकल्पों और प्रीमियम फीचर के साथ आता है। नए मॉडल पुराने से काफी बड़ा देखने को मिलता है और साथ ही कई फीचर से भरा हुआ है। डिज़ाइन की बात अगर करे तो इस कार की डिज़ाइन भी काफी अच्छी देखने को मिलती है। अगर आप टाटा Punch से थोड़ी बड़ी SUV लेना चाहते हैं तो टाटा Nexon एक अच्छा विकल्प हो सकती है। अभी टाटा Nexon की शुरुआत की कीमत ₹8 लाख रुपए एक्स-शोरूम है। तो अगर आप टाटा पंच का माध्यम या फिर टॉप मॉडल लेने का सोच रहे हैं तो आपको टाटा नेक्सॉन के बेस मॉडल के साथ जाना चाइये क्यूंकि इस गाडी में आपकी जरुरत के लगभग सभी फीचर मिल जाते हैं।

2. महिंद्रा XUV3XO

महिंद्रा XUV3XO
महिंद्रा XUV3XO

अगर आप टाटा Nexon के अलावा कोई और विकल्प देखना चाहते हैं तो महिंद्रा XUV3XO को देखना चाहिए। इस मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन ऐसे डिज़ाइन किये गए हैं की आपको अच्छी पावर मिलेगी और वो भी एक अफोर्डेबल कीमत पर। पावर के अलावा इस मॉडल में काफी अच्छे फीचर और एक बोल्ड डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। बात अब अगर इस कार के कीमत की बात करे तो महिंद्रा XUV3XO की शुरुआत की कीमत ₹7.79 लाख देखने को मिलती है।

3. Skoda Kylaq

Skoda Kylaq
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq जो की एक जानी मानी गाड़ियों में आती है। इस कार के बेस मॉडल की कीमत ₹7.89 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होती है जो की सब ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। यह नया मॉडल भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्यूंकि इसमें काफी ज़रूरी फीचर दिए गए हैं जैसे पोवेरेड ड्राइवर सीट, सिंगल पेन सनरूफ और और भी कई फीचर देखने को मिलते है। इसके अलावा यह मॉडल ज़्यादा सुरक्षा प्रदान करता है।

4. Nissan Magnite

Nissan Magnite
Nissan Magnite

अगर आप एक अफोर्डेबल SUV चाहते हैं तो नए Nissan Magnite को ज़रूर देखिये। Magnite फेसलिफ्ट अब ₹5.99 लाख से शुरू होती है। नए Nissan Magnite अब वो काफी नए और आकर्षित फीचर के साथ आती है जो लोगो को काफी आकर्षित करते है। और बात अगर इस कार के डिज़ाइन की करे तो इस कार के डिज़ाइन में भी काफी नए बदलाव देखने को मिल जाते है। इन सब बदलाव के साथ, यह नयी Nissan Magnite, टाटा Punch के मुकाबले एक अच्छा अल्टरनेटिव हो सकती है।

यह भी देखिए:

Leave a Comment