जल्द ही होगी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक XUV 3XO लांच, मिलेगी 450km की लम्बी रेंज?

महिंद्रा की नई आने वाली सब कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV

महिंद्रा भारत के अंदर एक लोकप्रिय और लीडिंग कार मैन्युफैक्चरर है। इस कंपनी की गाड़ियों को रुग्गड़ डिज़ाइन और दमदार परफॉरमेंस के लिए पसंद किया जाता है। भारत के अंदर महिंद्रा कंपनी की XUV 3XO SUV एक लोकप्रिय सब कॉम्पैक्ट SUV है। इस कार का आधुनिक और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन अर्बन ग्राहकों को पसंद आता है और अपनी ओर आकर्षित करता है। XUV 3XO कॉम्पैक्ट होने के बावजूद पावरफुल परफॉरमेंस के साथ आती है। भारतीय ग्राहकों के मध्य इस वक्त इलेक्ट्रिक SUVs का ट्रेंड चल रहा है।

ग्राहकों को अब ICE इंजन वाली SUVs से ज्यादा इलेक्ट्रिक SUVs में रूचि बढ़ रही है। इस बढ़ते मार्किट को देख महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सब कॉम्पैक्ट SUV को लांच करने का सोचा है । महिंद्रा की इस कार का नाम XUV 3XO EV होगा। इस इलेक्ट्रिक SUV में भी आपको XUV 3XO के जैसे ही आकर्षक आधुनिक डिज़ाइन और पेप्पी परफॉरमेंस अच्छी रेंज के साथ देखने को मिल सकती है। चलिए जानते है की क्यों है नई महिंद्रा XUV 3XO भारत में खास।

  • महिंद्रा की XUV 3XO EV में 350 km + की रेंज देखने को मिल सकती है।
  • इस कार में 35 kWh की बैटरी इस्तेमाल करि जा सकती है।

आकर्षक और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन

Mahindra XUV 3XO EV 2 1729567760256
महिंद्रा XUV 3XO EV

महिंद्रा की नई XUV 3XO EV के डिज़ाइन को लेके अभी तक कंपनी दवारा जानकारिया ऑफिसियल तौर पे सामने नहीं आई है। लेकिन स्पाई शॉट की माने तो इस कार में आपको ICE इंजन वाली XUV 3XO जैसा ही डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। ये कार फ्रंट में स्प्लिट LED हेडलैंप सेटअप के साथ आ सकती है। जहा आपको गोल प्रोजेक्टर यूनिट और C आकार की LED DRLs भी देखने को मिल जाएगी। XUV 3XO को लेके अनुमान लगाया जा रहा है की इस कार में महिंद्रा ऐरो ऑप्टीमाइज़्ड एलाय व्हील का इस्तेमाल करेगी।

मिलेगी पावरफुल परफॉरमेंस और अच्छी रेंज ?

महिंद्रा XUV 3XO EV
महिंद्रा XUV 3XO EV

महिंद्रा की नई आने वाली XUV 3XO EV में पावरफुल परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार ये इलेक्ट्रिक SUV 35 kWh की बैटरी के साथ आ सकती है । ये बैटरी अभी तक महिंद्रा दवारा किसी भी इलेक्ट्रिक कार में दी गई सबसे छोटी बैटरी होगी। सूत्रों का माना है की महिंद्रा XUV 3XO EV में इस 35 kWh की बैटरी के कारण 350 km से भी अधिक की रेंज देखने को मिल सकती है। ये सभी परफॉरमेंस को लेके जानकारिया अभी तक कंपनी दवारा ऑफिसियल तौर पे नहीं दी गई है।

फीचरविवरण
बैटरी क्षमता35 kWh
संभावित रेंज350 km +

क्या होगी कीमत ?

महिंद्रा ने अभी तक ऑफिसियल तौर पे ये जानकारी नहीं दी है की ये कंपनी कब अपनी नई XUV 3XO EV को भारत में लांच करेगी। लेकिन सूत्रों के अनुसार महिंद्रा अपनी इस इलेक्ट्रिक सब कॉम्पैक्ट SUV को भारत में जल्द ही 2025 के मध्य में लांच कर सकती है। इसके अलावा ये भी उम्मीद की जा रही है की महिंद्रा अपनी XUV 3XO EV को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस भी कर सकती है।

Leave a Comment