4 नई EVs
Tata Motors, जो भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) स्पेस में आगे है, अपनी सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति कमिटमेंट दिखाते हुए कुछ नए एक्ससिटिंग इलेक्ट्रिक SUVs लाने वाला है। स्पोर्टी Curvv EV से लेकर फ्यूचरिस्टिक Avinya तक, ये अपकमिंग SUVs अलग-अलग खरीदारों के लिए के लिए हैं जो परफॉरमेंस, प्रक्टिकलिटी और कटिंग-एज टेक्नोलॉजी का अच्छा कॉम्बिनेशन चाहते हैं। चलिए, इन चार जल्दी लांच होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के डिटेल जानें:
Tata Curvv EV
Curvv EV, टाटा का पहला कदम है इलेक्ट्रिक SUV-कूप सेगमेंट में। ये गाडी अपने शानदार डिज़ाइन के साथ आती है, जिसमे स्लोपिंग रूफलाइन और मस्कुलर लुक दिया गया है। Curvv EV नए मॉडुलर ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) आर्किटेक्चर पर बनायीं जाएगी, जो परफॉरमेंस और एफिशिएंसी का अच्छा कॉम्बिनेशन देगी।
Tata Harrier EV
Tata Harrier, जो मिड-साइज SUV सेगमेंट में मशहूर है, अब इलेक्ट्रिक वर्शन में आ रही है। Harrier EV अपना पावरफुल लुक और रुग्गड़ डिज़ाइन बनाये रखेगी जो पेट्रोल मॉडल में दिया गया है। लेकिन कुछ बदलाव होंगे ऐसे क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल्ल और नए व्हील इसकी इलेक्ट्रिक आइडेंटिटी को दिखाएंगे।
Harrier EV अपना इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन अपकमिंग Tata Curvv EV से लेने वाली है, जिसमे एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर और लॉन्ग-रेंज लिथियम-आयन बैटरी पैक होगा। यह गाडी की एक चार्ज में 400 km से ज़्यादा चलने की उम्मीद है, जो हाईवे ट्रेवल के लिए इलेक्ट्रिक SUV चाहने वालों के लिए अच्छी बात है।
Tata Sierra EV
Tata Sierra, जो ऑफ-रोड कपाबिलिटी के लिए मशहूर है, अब इलेक्ट्रिक वर्शन में वापस आ रही है। Sierra EV का डिज़ाइन बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक होने की उम्मीद है, जो 2020 में दिखाए गए आइकोनिक कांसेप्ट से इंस्पायर्ड होगा। ज्यादा डिटेल नहीं हैं अभी तक, लेकिन Sierra EV को एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफार्म पर बनाया जाने की संभावना है, जो इससे पेट्रोल मॉडल के मुकाबले बेहतर परफॉरमेंस और ऑफ-रोड कपाबिलिटी देगा।
Tata Avinya
Tata Avinya सिर्फ एक इलेक्ट्रिक SUV नहीं है, यह Tata का एक बड़ा विज़न दिखाने वाला मॉडल है। यह फ्यूचरिस्टिक कांसेप्ट 2023 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था और यह Tata के सस्टेनेबल और लुक्सुरिओउस मोबिलिटी सलूशन की सोच को दर्शाता है। Avinya का डिज़ाइन बहुत ही अलग है, जिसमे पैनोरमिक गिलास रूफ, सुसाइड डोर, और एक स्पेसियस केबिन दिया गया है जो कम्फर्ट और फंक्शनलिटी के
लिए बनाया गया है।