टाटा Tigor को खरीदना हुआ आसान, जानिए नए EMI प्लान
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में जब भी एक ऐसे कार ब्रांड की बात करि जाती है जो किफायती कीमत पे अपनी गाड़ियों में अच्छे सेफ्टी फीचर दे। तो टाटा मोटर का नाम हमेशा याद आता है। ये एक भारतीय कार मैन्युफैक्चरर है जो अपनी गाड़ियों की रेलिएबलिटी, बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी के लिए जानी जाती है। टाटा मोटर की Tigor भारत में एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV है। इस कार टाटा की टिआगो पे आधारित बनाया गया है। Tigor को बनाने के लिए टाटा ने X1 प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया है। चलिए जानते है की क्यों है टाटा Tigor भारत में इतनी खास।
- टाटा Tigor भारत के अंदर पेट्रोल और CNG दोनों पॉवरट्रेन में देखने को मिल जाती है।
- इस कार में 1.2 लीटर का इंजन इस्तेमाल किया गया है।
आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक फीचर
टाटा की Tigor एक ऐसी कॉम्पैक्ट सेडान है जो स्पोर्टी और सोफिस्टिकेटेड डिज़ाइन एलिमेंट का ब्लेंड साथ लाती है। Tigor स्लीक बॉडी के साथ आती है। इस कार में स्टाइलिश LED प्रोजेक्टर और LED डे टाइम रनिंग लाइट का इस्तेमाल किया गया है। ये कार LED लाइटिंग इस कार में न केवल दृश्यता को बढ़ाती है पर साथ ही इस कार को आधुनिक लुक भी देती है। Tigor में शार्प लाइन और क्रोम की ग्रिल दी गई है जो इस सेडान के एस्थेटिक को बढ़ाती है।
Tigor सेडान की लम्बाई 3992 mm, चौड़ाई 1677 mm और ऊंचाई 1537 mm की है। इस कार में 2450 mm का अच्छा व्हीलबेस भी देखने को मिल जाता है। Tigor में ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए आरामदायक और स्पेसियस केबिन दिया गया है। इस कार में आपको लेगरूम और हेडरूम अच्छा देखने को मिल जाता है। Tigor में प्रक्टिकलिटी का भी टाटा मोटर ने पूरा खाया रखा है। ये कार 491 लीटर की अच्छी बूट स्पेस के साथ आती है ।
पावरफुल परफॉरमेंस और अच्छी माइलेज
टाटा Tigor में पावरफुल परफॉरमेंस देने के लिए इस कंपनी ने 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया है। ये इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। Tigor को और भी अधिक किफायती बनाने के लिए टाटा मोटर ने इस कार को CNG पॉवरट्रेन के विकल्प में भी लांच किया है। इस कार का CNG वैरिएंट भी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करता है। Tigor CNG में 73.5 PS की पावर और 95 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है। ये दोनों ही पावरट्रैन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड का AMT गियरबॉक्स का विकल्प देते है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन प्रकार | 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन |
पावर (पेट्रोल इंजन) | 86 PS |
पीक टार्क (पेट्रोल इंजन) | 113 Nm |
इंजन प्रकार (CNG) | 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (CNG वैरिएंट) |
पावर (CNG इंजन) | 73.5 PS |
पीक टार्क (CNG इंजन) | 95 Nm |
गियरबॉक्स विकल्प | 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT |
क्या है कीमत ?
टाटा की नई Tigor में चार स्टार क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग देखने को मिल जाती है। ये कार ड्यूल फ्रंट एयर बैग, 360 डिग्री कैमरा, ABS और EBD के साथ आती है। Tigor भारत के अंदर मारुती सुजुकी की Dzire और हौंडा की Amaze से मुकाबला करती है। टाटा मोटर ने Tigor को भारत के अंदर बहुत आकर्षक और किफायती कीमत पे लांच किया है। Tigor की कीमत इसके बेस वैरिएंट के लिए मत्र ₹6 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹ 9.50 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स शोरूम कीमत (₹) | डाउन पेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
Tigor XM | 6,00,000 | 90,000 | 12,398 |
Tigor XT | 6,70,000 | 1,00,000 | 13,819 |
Tigor XZ | 7,30,000 | 1,10,000 | 15,072 |
Tigor XT CNG | 7,70,000 | 1,20,000 | 16,113 |
Tigor XZ Plus | 7,90,000 | 1,30,000 | 16,489 |
Tigor XZ CNG | 8,30,000 | 1,40,000 | 17,356 |
Tigor XZ Plus Lux | 8,50,000 | 1,45,000 | 17,729 |
Tigor XZ Plus CNG | 8,90,000 | 1,50,000 | 18,466 |
Tigor XZ Plus Lux CNG | 9,50,000 | 1,60,000 | 19,656 |
यह भी देखिए: लांच हुई बिलकुल नई Tata Tiago और Tiago EV – अब मिलेंगे ज्यादा फीचर और किफायती कीमत