585km की लम्बी रेंज के साथ Tata Curvv EV मिलेगी अब आपको एक आसान EMI प्लान पर

टाटा Curvv EV को खरीदना हुआ अब आसान

टाटा Curvv EV भारत के अंदर एक लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV है । इस कार को टाटा मोटर ने 2024 में भारत के अंदर लांच किया था। ये कार SUV कूप सेगमेंट में आती है और उन ग्राहकों को आकर्षित करती है जो अपने लिए एक आधुनिक और स्पोर्टी लुक वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश कर रहे है । टाटा Curvv EV अच्छी परफॉरमेंस और आधुनिक फीचरो के साथ आती है । चलिए जानते है की क्यों है ये कार इतनी खास।

  • टाटा Curvv EV में मिलती है 585 km की रेंज।
  • इस कार में बैटरी के दो विकल्प देखने को मि जाते है : 45 kWh और 55 kWh।

आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक फीचर

टाटा Curvv EV
टाटा Curvv EV

टाटा Curvv EV में स्ट्राइकिंग एस्थेटिक और फंक्शनल डिज़ाइन देखने को मिल जाता है । ये कार कूप रूफलाइन के साथ आती है जो न केवल इस कार को आकर्षक बनाती है पर साथ ही एयरोडायनामिक को भी बेहतर करती है । Curvv EV में स्लीक फ्रंट दिया गया है। ये कार क्लोज्ड ऑफ ग्रिल के साथ आती है। टाटा मोटर की ये इलेक्ट्रिक SUV शार्प LED हेडलाइट और लाइट बार के साथ आती है। इस कार में फ्लशिंग डोर हैंडल देखने को मिल जाते है ।

ये कार 18 इंच का एलाय व्हील इस्तेमाल करती है जो इस कार को स्पोर्टी लुक के साथ साथ अच्छी परफॉरमेंस देने में भी मदद करता है। Curvv EV के रियर में कनेक्टेड LED टेल लाइट दी गई है। ये कार स्पेसियस, आरामदायक और आधुनिक केबिन के साथ आती है। इस कार में आपको हेडरूम और लेगरूम की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। Curvv EV में 12.3 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दी गई है। ये कार 10.25 इंच का डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए इस्तेमाल करती है।

पावरफुल परफॉरमेंस और 585 km की रेंज

टाटा Curvv EV
टाटा Curvv EV

Curvv EV को भारत के अंदर बैटरी के अनुसार दो वैरिएंट में लांच किया गया है : मध्यम रेंज और लॉन्ग रंग। मध्यम रेंज वैरिएंट में 45 kWh की बैटरी देखने को मिल जाती है जिसके कारण इस कार में 502 km की रेंज मिल जाती है। ये कार 150 PS की पावर और 215 Nm का पीक टार्क पैदा करती है। वही लॉन्ग रेंज Curvv EV में 55 kWh की बैटरी दी गई है जिसके कारण ये कार 585 km की रेंज देदेती है । इस कार में 167 PS की पावर और 215 Nm का पीक टार्क देखने को मिलता है।

विशेषतामध्यम रेंज (45 kWh बैटरी)लॉन्ग रेंज (55 kWh बैटरी)
बैटरी क्षमता45 kWh55 kWh
रेंज502 km585 km
पावर150 PS167 PS
पीक टार्क215 Nm215 Nm

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग ?

टाटा Curvv EV इस कंपनी की अन्य गाड़ियों के तरह ही अच्छी NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग के साथ आती है। इस कार को भारत NCAP दवारा 5 स्टार की कर्ष टेस्ट रेटिंग दी गई है। Curvv EV छे एयर बैग, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और ESC जैसे कई और सेफ्टी के साथ आती है। टाटा मोटर ने Curvv EV को भारत के अंदर बहुत आकर्षक कीमत पे लांच किया है । इस कार की कीमत मत्र ₹17.49 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत (₹)डाउनपेमेंट (₹)EMI(₹)
Curvv EV Creative 45₹17,49,000₹2,50,000₹32,410
Curvv EV Accomplished 45₹18,49,000₹2,75,000₹34,170
Curvv EV Accomplished 55₹19,25,000₹3,00,000₹35,310
Curvv EV Accomplished Plus S 45₹19,29,000₹3,00,000₹35,350
Curvv EV Accomplished Plus S 55₹19,99,000₹3,25,000₹36,080
Curvv EV Empowered Plus 55₹21,25,000₹3,50,000₹38,070
Curvv EV Empowered Plus A 55₹21,99,000₹3,75,000₹39,170

यह भी देखिए: महिंद्रा की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक गाडी की कीमत आई सामने – जानिए कितनी बनेगी EMI?

Leave a Comment