भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस हुई स्कोडा Elroq EV
भारतीय कार मार्किट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बहुत तेज़ी से बढ़ती चली जा रही है। इस बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर अब अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लांच करने की तैयारी में लगे हुए है। इन्हे मैन्युफैक्चरर में से एक स्कोडा भी है। इस कंपनी ने अभी हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार स्कोडा Elroq EV को भारत के अंदर डेब्यू किया है। इस कार को MEB प्लेटफार्म पे बनाया गया है। चलिए जानते है की क्यों है ये कार इतनी खास।
- स्कोडा Elroq EV भारत के अंदर तीन बैटरी के विकल्पो के साथ आएगी।
- इस कार में 580 km तक की रेंज देखने को मिल जाएगी।
आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन

स्कोडा की नई Elroq EV असल में Karoq नमक स्कोडा की लोकप्रिय SUV का ही इलेक्ट्रिक अवतार है। इस कार को पहेली बार शोकेस भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में किया गया है। इस कार में आपको स्कोडा कंपनी की आधुनिक डिज़ाइन फिलोसोफी देखने को मिल जाएगी। स्कोडा Elroq EV में बड़ी बूट स्पेस दी जाएगी। ये कार 470 लीटर की बूट स्पेस के साथ आएगी जो इस कार की प्रक्टिकलिटी को बढ़ाएगी। शोकेस करि गई Elroq EV में ग्लॉसी ब्लैक रंग के ब्लैक पैनल दिए गए है जो ट्रेडिशनल फ्रंट ग्रिल के जगह पे लगाए गए है।
इस कार में 0.26 cd का ड्रैग केफीसिएंट देखने को मिल जाता है जो इस कार में एयरोडायनामिक को बेहतर करता है। स्कोडा Elroq EV भारत के अंदर नो आकर्षक रंगो के विकल्पो में देखने को मिल सकती है। शोकेस की गई Elroq EV 4488 मम लम्बी, 1844 mm चौड़ी और 1625 mm ऊँची है। इस कार में 2765 mm का अच्छा व्हीलबेस दिया गया है। जिसके कारण ये कार स्पेसियस और आरामदायक केबिन साथ ला पाती है।
580 km तक की अच्छी रेंज

स्कोडा की Elroq EV भारत के अंदर बैटरी के तीन विकल्पों के साथ आ सकती है : 52 kWh, 59 kWh और 77 kWh। जहा पे इस कार में 52 kWh की बैटरी वाले वैरिएंट में 167 bhp की पावर 310 Nm का पीक टार्क और 370 Km की रेंज देखने को मिल जाएगी। वही 59 kWh की बैटरी वाले वैरिएंट में 210 bhp की पीक पावर 310 Nm का पीक टार्क और 418 km की अच्छी रेंज दी जाएगी। इस कार में 77 kWh की बैटरी जिस वैरिएंट में दी जाएगी उसमे आपको 282 bhp की पावर 545 Nm का पीक टार्क और 580 km की रेंज एक सिंगल चार्ज पे देखने को मिल जाएगी। परफॉरमेंस को लेके ये सारी जानकारिया सूत्रों दवारा बताई गई है।
विशेषता | 52 kWh बैटरी | 59 kWh बैटरी | 77 kWh बैटरी |
---|---|---|---|
पावर (bhp) | 167 | 210 | 282 |
पीक टॉर्क (Nm) | 310 | 310 | 545 |
रेंज (km) | 370 | 418 | 580 |
अच्छे सेफ्टी फीचर
स्कोडा की नई Elroq EV में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। ये कार वेन्टीलेटेड डिस्क ब्रेक के साथ आएगी जो ट्विन पिस्टन कैलिपर का इस्तेमाल करेंगे। ये डिस्क ब्रेक फ्रंट में इस्तेमाल किया जायेगा रियर में ये कार ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा Elroq EV में 9 एयर बैग, लेन अस्सिट प्लस, अडाप्टिव क्रूज कण्ट्रोल, ट्रैफिक जैम असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे कई सेफ्टी फीचर भी देखने को मिल जायेंगे।