महिंद्रा XEV 9e को खरीदना हुआ आसान, जानिए नए EMI प्लान
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में इस वक्त महिंद्रा कंपनी बहुत चर्चा में है। ये एक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है जो अपनी रुग्गड़ SUVs के लिए पसंद की जाती है। भारत में इस कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e को कुछ समय पहले लांच किया था। ये कार अपने आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक फीचरो के चलते ग्राहकों के बिच बहुत पसंद की जा रही है। अपने लांच के समय ये कार सभी वैरिएंट के साथ लांच नहीं की गई थी। इस कार का तब केवल बेस वैरिएंट ही लांच किया गया था लेकिन अब इस कार के टॉप वैरिएंट को भारत में लांच कर दिया गया है।
- मत्र 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है महिंद्रा XEV 9e।
- महिंद्रा XEV 9e दो बैटरी के विकल्प में आती है।
- इस कार में 656 Km की रेंज देखने को मिल जाती है।
आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन
महिंद्रा की नई XEV 9e में आकर्षक और फंक्शनल डिज़ाइन दिया गया है । ये कार आधुनिक ऑटोमोटिव एस्थेटिक के साथ आते हुए अच्छी प्रक्टिकलिटी भी लाती है। XEV 9e में कूप जैसे बॉडी दी गई है जो इस कार को स्ट्राइकिंग रोड प्रजेंस देने में मदद करती है। महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक SUV में एयरोडायनामिक प्रोफाइल देखने को मिल जाती है जो न केवल इस कार को आकर्षक बनाती है बल्कि एफिशिएंसी और परफॉरमेंस भी बेहतर करती है।
महिंद्रा XEV 9e के अंदर फ्रंट में बाई LED हेडलैंप का इस्तेमाल किया गया है। ये कार डे टाइम रनिंग लाइट (DRLs) के साथ आती है। XEV 9e में 4789 mm की अच्छी लम्बाई और 1907 mm की चौड़ाई देखने को मिल जाती है । ये कार 207 mm की अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है। महिंद्रा ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक SUV में स्लीक LED टेल लाइट का इस्तेमाल किया है। ये कार 12.3 इंच के तीन डिस्प्ले का इस्तेमाल इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए करती है।
656km की रेंज और दो बैटरी के विकल्प
महिंद्रा की XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV भारत के अंदर दो बैटरी विकल्पो के साथ आती है : 59 kWh और 79 kWh। 59 kWh की बैटरी इस्तेमाल करते हुए ये कार 231 PS की पावर और 380 Nm का पीक टार्क पैदा करती है । वही जिस वैरिएंट में 79 kWh की बैटरी दी गई है उसमे 286 PS की पावर और 380 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है। XEV 9e 656 km की रेंज के साथ आती है। आधुनिक फ़ास्ट चार्जिंग के कारण इस इलेक्ट्रिक कार को आप केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज कर सकते है।
विशेषता | 59 kWh बैटरी वेरिएंट | 79 kWh बैटरी वेरिएंट |
---|---|---|
बैटरी क्षमता | 59 kWh | 79 kWh |
पावर | 231 PS | 286 PS |
पीक टार्क | 380 Nm | 380 Nm |
क्या है कीमत?
महिंद्रा की XEV 9e भारत के अंदर आने वाले वक्त में टाटा Harrier EV और टाटा की Safari EV से मुकाबला करेगी। माजूदा समय में इस कार का कोई भी नज़दीकी कॉम्पिटिटर मजूद नहीं है। महिंद्रा ने XEV 9e को INGLO प्लेटफार्म पे बनाया है। इस कार की कीमत बेस वैरिएंट के लिए मत्र ₹21.90 लाख रुपए एक्स शोरूम राखी गई है जो टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹30.50 रुपए एक्स शोरूम तक जाती है ।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउनपेमेंट राशि (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
XEV 9e Pack One (59 kWh) | ₹21,90,000 | ₹3,00,000 | ₹39,530 |
XEV 9e Pack Three (79 kWh) | ₹30,50,000 | ₹4,00,000 | ₹56,315 |