जानिए नई Mahindra XUV 3XO की ऑन-रोड कीमत व पूरा EMI प्लान

Mahindra XUV 3XO हुई भारत में लांच

महिंद्रा भारत की सबसे प्रीमियम व हाई-परफॉरमेंस SUV मेकर ब्रांड है जिनके पास हर सेगमेंट की SUV मिलती हैं एक बढ़िया कीमत पर। काफी लम्बे इंतज़ार के बाद आज महिंद्रा ने अपनी नई XUV 3XO को भारतीय मार्किट में लांच कर दिया। इस नई XUV 3XO का डिज़ाइन काफी शानदार है व इस सेगमेंट में ब्रांड ने सबसे ज्यादा फीचर देकर कोरियाई व जापानीज ब्रांड को चौंका दिया है। आज महिंद्रा XUV 3XO देश की सबसे ज्यादा फीचर लोडेड SUV बन चुकी है कॉम्पैक्ट SUV के सेगमेंट में।

इंजन ऑप्शन व परफॉरमेंस

Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO कुल 9 वैरिएंट के साथ लांच हुई है जिसकी कीमत मात्र ₹749 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होगी। इस गाडी के MX1, MX2 PRO, MX3 और AX5 वैरिएंट में आपको मिलता है 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ व इन वैरिएंट में आपको 6-स्पीड टार्क कनवर्टर गियरबॉक्स भी मिल जायेगा। इस पॉवरट्रेन के साथ ये 111 हार्सपावर निकालने में सक्षम है।

अगर बात करें इसके डीजल इंजन की तो ये आपको इसके लगभग सभी वैरिएंट में मिल जाता है। इस गाडी में आपको 1.5-लीटर का जो 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस गाडी का सबसे पावरफुल वैरिएंट है AX5L, जिसमे आपको मिलता है 1.2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल यूनिट जो निकालता है 131 हार्सपावर की पावर। इस इंजन के साथ आपको 6-स्पीड टार्क कन्वर्टर आटोमेटिक गियरबॉक्स मिल जाता है। ये एक लक्ज़री कॉम्पैक्ट SUV है जिसमे आपको कमाल की पावर व काफी प्रकार के इंजन ऑप्शन मिल जाते हैं।

मिलेंगे सभी आधुनिक टेक के फीचर

Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV है जिसमे आपको मिलते हैं कमाल की एडवांस फीचर जिनमे से कुछ आज तक किसी दूसरी ब्रांड ने इस सेगमेंट में नहीं दिए थे। इस 3XO में आपको मिलता है XUV 400 EV जैसा इंटीरियर जिसमे एक 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा एप्पल कार प्ले व एंड्राइड ऑटो के साथ। साथ ही इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा जिसमे व्हीकल की बारीक से बारीक डिटेल आपको देखने को मिलेगी।

इस 3XO में आपको एडवांस फीचर मिलते हैं जैसे की ड्यूल जोन AC, पैनोरमिक सनरूफ, Harman Kardon के 7 स्पीकर 380W एम्पलीफायर के साथ, 65W टाइप C चार्जिंग पोर्ट, LED लाइट, ADAS, वायरलेस चार्जर, 360 कैमरा, पार्किंग सेंसर, 6 एयर बैग, रियर डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, हिल होल्ड, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, कीलेस एंट्री, रिमोट इंजन स्टार्ट व और भी बोहोत से आधुनिक फीचर। ये गाडी अब तक की सबसे ज्यादा फीचर वाली है जो काफी बढ़िया रिस्पांस लाने वाली है।

जानिए कीमत व EMI प्लान

महिंद्रा XUV 3XO की अगर एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो ये गाडी आपको मिलेगी मात्र ₹7.49 लाख रुपए की शुरुवाती कीमत पर जो जाती है ₹15.49 लाख रुपए तक। लेकिन अगर हम इसकी ऑन-रोड कीमत को देखें तो ये गाडी आपको मिलती है ₹8.57 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर और टॉप मॉडल मिलेगा ₹17.72 लाख रुपए का। ये एक काफी बढ़िया कीमत है इतनी फीचर लोडेड व हाई-परफॉरमेंस कॉम्पैक्ट SUV के लिए।

आप महिंद्रा की नई XUV 3XO को आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं। इस गाडी के बेस मॉडल के लिए आपको ₹2,50,000 रुपए की डाउन पेमेंट देनी होगी जिसके बाद आपको मात्र ₹10,000 रुपए की किस्त भरनी होगी अगले 7 साल के लिए। अगर बात करें इसके टॉप मॉडल की तो उसके लिए आपको ₹5,00,000 रुपए की डाउन पेमेंट भरनी होगी और इसके बाद ₹21,114 रुपए की किस्त बनेगी अगले 7 साल के लिए। ये एक बढ़िया डील है इस प्रकार की SUV के लिए।

यह भी देखिए: Toyota Fortuner को टक्कर देने लांच हो रही हैं 4 नई 7-सीटर SUV, जानिए लांच डेट

Leave a Comment