महिंद्रा BE 6 में मिलती है पावरफुल परफॉरमेंस और 682Km की शानदार रेंज
महिंद्रा & महिंद्रा एक मशहूर भारतीय ऑटोमोटिव कंपनी है जो लम्बे समय से मज़बूत और भरोसेमंद गाड़ियां बनाती आ रही है। SUV सेगमेंट में इस कंपनी का बहुत अच्छा नाम है और ये हमेशा से भारतीय लोगों की बदलती हुई ज़रूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने की कोशिश करती है। BE.6 एक इलेक्ट्रिक SUV है जो महिंद्रा के इलेक्ट्रिक व्हीकल फील्ड में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये SUV महिंद्रा की नए इनोवेशन और सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति समर्पण को दिखाती है।
- मिलती है केवल ₹18.90 की शुरूआती कीमत पर।
- 682 km के बढ़िया रेंज के साथ मिलती है दमदार परफॉरमेंस
महिंद्रा BE 6 की आकर्षक डिज़ाइन
महिंद्रा BE 6 की डिज़ाइन बहुत ही अच्छी और आकर्षक देखने को मिलती है जो एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV का फील देती है। इसमें शार्प लाइन और एक मजबूत शेप दिया गया है जो सिर्फ देखने में अच्छी नहीं बल्कि गाडी के हवा के फ्लो को भी सुधारती है। BE 6 का फ्रंट डिज़ाइन खास ग्रिल्ल और पतले LED हेडलैंप से बना हुआ है जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं और रोड पर इसे पहचानना काफी आसान हो जाता है।
मिलते है बेहतरीन फीचर
महिंद्रा BE 6 में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो सेफ्टी और कन्वेनैंस को बेहतर बनाते हैं। इसमें एक ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले दिया गया है जो एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से बना हुआ है। ये सिस्टम महिंद्रा के AI असिस्टेंट, MAIA के जरिये काम करता है जो बहुत ही आसान और स्मार्ट तरीके से काम करता है। इससे आप आसानी से नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कम्युनिकेशन कर सकते हैं।
682 km के बढ़िया रेंज के साथ मिलती है पावरफुल परफॉरमेंस
बात अब परफॉरमेंस की करे तो महिंद्रा BE 6 को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ दिया गया है: 59 kWh और 79 kWh इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलती है जो की 231 PS से लेकर 285.5 PS तक की पावर उत्पन्न करती है। इसका प्लेटफार्म आल-व्हील-ड्राइव (AWD) सेटअप को भी सपोर्ट करता है। इस SUV की रेंज 682 km तक देखने को मिलती है। इसमें 175 kW DC फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है जिससे आप 20 परसेंट से 80 परसेंट तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज कर सकते हैं।
विशेषताएँ | विवरण |
---|---|
बैटरी पैक विकल्प | 59 kWh, 79 kWh |
इलेक्ट्रिक मोटर पावर | 231 PS – 285.5 PS |
रेंज | 682 किमी |
चार्जिंग क्षमता | 175 kW DC फास्ट चार्जिंग, 20-80% चार्ज 20 मिनट में |
जानिए कितनी है कीमत
चलिए बात अब अगर इसके कीमत की बात करे तो महिंद्रा BE 6 की कीमत भी काफी अच्छी देखने को मिलती है जो इसे इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक कॉम्पिटिटिव कीमत की रेंज में रखती है। BE 6 की शुरूआती कीमत की बात करे तो इसकी कीमत ₹18.90 लाख से शुरू होती है जो उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल लेना चाहते हैं लेकिन अपना बजट में रहना चाहते है।
यह भी देखिए: