BMW की नई CE04 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुई भारत में लांच, जानिए क्या रहेगी कीमत

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर

BMW, जो लक्ज़री और परफॉरमेंस गाड़ियों के लिए जाना जाता है, जो की अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में भी आगे बढ़ रहा है। जर्मन ऑटोमेकर की इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी के प्रति कमिटमेंट CE 04 स्कूटर में नज़र आती है, जो अर्बन एरिया के लिए डिज़ाइन की गयी है। यह फ्यूचरिस्टिक स्कूटर ट्रेडिशनल स्कूटर डिज़ाइन को चैलेंज करती है और स्टाइल, टेक्नोलॉजी, और परफॉरमेंस का एक यूनिक कॉम्बिनेशन देती है। आईये और जानते है इस स्कूटर के बारे में।

डिज़ाइन

BMW CE 04
BMW CE 04

BMW CE 04 अपने यूनिक और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन आता है। इस स्कूटर का शेप फ्लैट फ्रंट, स्पेसियस सेंट्रल बॉडी, और रियर से पहचाना जाता है। ओवरआल डिज़ाइन क्लीन और मिनिमलिस्ट है जिसमे फंक्शनल एलिमेंट पर फोकस किया गया है। LED लाइटिंग एक्सेंट इसके मॉडर्न लुक को और भी एनहान्स करते हैं और अच्छी विजिबिलिटी भी देते हैं। राइडर रिलैक्स्ड, ऑलमोस्ट रेक्लिनिंग पोजीशन में बैठता है, जो कम्फर्टेबल और अपराइट राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। CE 04 का डिज़ाइन ट्रेडिशनल स्कूटर से अलग है, और नए जनरेशन के अर्बन राइडर को आकर्षित करता है।

फीचर

BMW CE 04
BMW CE 04

CE 04 एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से भरा हुआ है जो राइडर की कम्फर्ट और कन्वेनिएन्स को बढ़ाता है। इस गाडी में एक बड़ा, हाई-रेसोलुशन TFT डिस्प्ले दिया गया है जो सेंट्रल इनफार्मेशन हब की तरह काम करता है, जहाँ स्पीड, बैटरी लेवल, और नेविगेशन जैसे ज़रूरी डिटेल मिलती हैं। इसके साथ ही यह इंटरफ़ेस सिंपल और इस्तेमाल करने में आसान है। कनेक्टिविटी फीचर जैसे स्मार्टफोन इंटीग्रेशन और ओवर-दा-एयर अपडेट, राइडर को कनेक्टेड रखते हैं। स्कूटर में सेफ्टी के लिए कई सिस्टम दिए गए हैं जैसे ABS, ट्रैक्शन कण्ट्रोल, और हिल-स्टार्ट असिस्ट, जो राइड को कॉंफिडेंट और कंट्रोल्ड बनाते हैं।

परफॉरमेंस

अब बात अगर इस स्कूटर के परफॉरमेंस की करे तो CE 04 एक लिक्विड-कूल्ड परमानेंट मैगनेट मोटर से चलती है। इस मोटर की पीक पावर 31kW (42hp) और टार्क 62Nm है। इसके साथ ही CE 04 0 से 50kph सिर्फ 2.6 सेकंड में पहुँच सकती है और अब बात अगर इस स्कूटर की टॉप स्पीड की करे तो इसकी टॉप स्पीड 120kph तक लिमिटेड है।

CE 04 एक 8.5kWh बैटरी से चलती है, जो की 130km की क्लैमेड रेंज देती है। इस स्कूटर में चार्जिंग के लिए दो विकल्प दिए गए हैं: एक स्टैण्डर्ड 2.3kW और एक फ़ास्ट 6.9kW। 2.3kW चार्जर से 0 से 100 परसेंट चार्ज होने में 4 घंटे 20 मिनट लगते हैं और वही 6.9kW चार्जर से 1 घंटा 40 मिनट लगते हैं।

कीमत

BMW CE 04 को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में रखा गया है, और इस स्कूटर की कीमत भी उसी हिसाब से दी गयी है। यह ट्रेडिशनल गैसोलीन-पॉवरेद स्कूटर से ज़्यादा मेहेंगा है। अब बात अगर इस स्कूटर की कीमत की करे तो BMW ने CE 04 को ₹ 14.90 लाख (एक्स-शोरूम) में लांच किया है, जो इसे देश का सबसे एक्सपेंसिव स्कूटर और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाता है। इसके साथ ही CE 04 स्टाइल, टेक्नोलॉजी, और परफॉरमेंस का एक अनोखा मिक्स ऑफर करता है जो इस कीमत को जस्टिफाई करता है।

यह भी देखिए: अब आप भी खरीद सकते हैं Toyota Fortuner SUV आसान EMI प्लान पर, जानिए डिटेल

Leave a Comment