केवल ₹91,771 की शुरूआती कीमत पर 2025 हौंडा SP125 बाइक हुई लांच

2025 हौंडा SP 125 में मिलती है पावरफुल परफॉरमेंस

हौंडा मोटरसाइकिल & स्कूटर भारत के टू-व्हीलर मार्किट में एक मशहूर नाम है। यह अपने भरोसेमंद और फ्यूल-एफ्फिसिएंट व्हीकल के लिए जाना जाता है। Honda ने हमेशा से अपने इनोवेटिव डिज़ाइन और एडवांस्ड टेक्नोलोजी के ज़रिये राइडर की अलग-अलग ज़रूरत को पूरा किया है। SP125 जो यंग राइडर और रोज़ाना कम्यूटे के लिए लोगों की पसंद है 2025 मॉडल में नए अपडेट के साथ आयी है। इसमें नए फीचर और बढ़िया डिज़ाइन देखने को मिलते है जो इस बाइक को और भी आकर्षित और मॉडर्न बनाते हैं।

  • मिलती है ₹91,771 की शुरूआती कीमत पर।
  • फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ मिलते है बेहतरीन फीचर।

2025 हौंडा SP 125 की आकर्षक डिज़ाइन

2025 हौंडा SP 125
2025 हौंडा SP 125

2025 हौंडा SP 125 का डिज़ाइन देखने में बहुत ही बढ़िया और काम का लगता है जो इसे दूसरी बाइक से अलग बनाता है। इस बाइक का स्पोर्टी लुक एक शार्प और स्मूथ बॉडी के साथ आता है जो आज के ज़माने के मॉडर्न डिज़ाइन को अच्छे से दिखाता है। इसका फ्यूल टैंक स्टाइलिश और शानदार तरीके से बना है जिसमे बोल्ड ग्राफ़िक देखने को मिलते हैं जो न सिर्फ यंग riders को पसंद आएंगे बल्कि बड़े लोगों को भी अपनी तरफ खींचते हैं।

मिलते है बेहतरीन फीचर

2025 हौंडा SP 125
2025 हौंडा SP 125

2025 हौंडा SP 125 में नए और एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं जो राइडिंग का मज़ा और भी बढ़ाते हैं। इस बाइक में एक फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो स्पीड, फ्यूल का लेवल और सर्विस रिमाइंडर जैसे ज़रूरी जानकारी आसान और समझने लायक तरीके से दिखाता है। इसका डिस्प्ले इतना साफ़ है की राइडर बिना समय लगाए महत्वपूर्ण जानकारियाँ देख सकता है और अपना पूरा ध्यान रोड पर रख सकता है। इस वजह से ये बाइक सिर्फ आरामदायक ही नहीं बल्कि सुरक्षित भी बन जाती है ।

मिलती है पावरफुल परफॉरमेंस

बात अब अगर इस बाइक परफॉरमेंस की करे तो 2025 हौंडा SP 125 को परफॉरमेंस के लिए इस तरह डिज़ाइन किया गया है की ये सभी राइडर की ज़रूरत को पूरा कर सके। इस बाइक में 124cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा हुआ है जो 7,500 rpm पर 10.72 bhp तक की पावर और 6,000 rpm पर 10.9 Nm तक का टार्क देता है। इसकी पावर और एफिशिएंसी का कॉम्बिनेशन इसे सिटी रोड और हाईवे पर चलाने के लिए एकदम बढ़िया बनाता है। ये बाइक एक स्मूथ और पावरफुल राइड का अनुभव करने के लिए बनी है।

विशेषताविवरण
इंजन प्रकार124cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन
पावर 10.72 bhp @ 7,500 rpm
टार्क 10.9 Nm @ 6,000 rpm

जानिए कितनी है कीमत

हौंडा मोटरसाइकिल & स्कूटर ने अपनी अपडेटेड SP 125 मोटरसाइकिल लांच की है। ये बाइक अब नए OBD 2B एमिशन नॉर्म के हिसाब से तैयार की गयी है और इसमें कुछ नए अपडेट दिए गए हैं। बात अब अगर इसके कीमत की करे तो ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत ₹91,771 (एक्स-शोरूम) रखी गयी है जबकि डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत ₹1,00,284 (एक्स-शोरूम) है। SP 125 की कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग स्ट्रेटेजी इस बाइक को कई तरह के ग्राहकों के लिए एक्सेसिबल बनाती है।

Leave a Comment