Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूज बाइक
Komaki जो भारत की एक टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी है अब इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्किट में काफी मशहूर है। यह कंपनी अपने नए नए डिज़ाइन और एनवायरनमेंट को बचाने की कमिटमेंट के लिए जाना जाता है। Komaki ने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किये हैं जो आज कल इको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट की डिमांड को पूरा कर रहे हैं। Ranger जो उनका सबसे महत्वपूर्ण मॉडल है यह दिखाता है की कंपनी परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी पर कितना ध्यान दे रही है।
आकर्षित डिज़ाइन और फीचर
Komaki Ranger का डिज़ाइन ऐसे बना है की उसे चलाना आसान है और देखने में भी स्टाइलिश लगती है जो इसे इलेक्ट्रिक बाइक में ख़ास बनाती है। इसका मस्कुलर क्रूजर लुक और स्लीक डिज़ाइन रोड पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। इस बाइक की लम्बाई लगभग 2,000 mm, चौड़ाई 800 mm, और ऊंचाई 1,200 mm है जो इसे एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल लुक देती है। यह बाइक सिटी रोड और हाईवे दोनों जगह चलाने के लिए बिलकुल बढ़िया है।
इसमें दिए गए फीचर की बात अगर करे तो Komaki Ranger में बहुत सारे फीचर दिए गए हैं जो राइड को और अच्छा बनाते हैं और नए ज़माने की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दिखाते हैं। इस बाइक में 7-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है जिसमे आपको स्पीड, बैटरी स्टेटस और नेविगेशन जैसी ज़रूरी चीज़ें दिखेंगी जिससे आपको राइड करना और भी आसान लगेगा। इसके साथ ही Ranger में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है जिससे आप सीधा डिस्प्ले से कॉल कर सकते हैं और अलर्ट देख सकते हैं।
दमदार परफॉरमेंस
बात अब अगर इस गाडी के परफॉरमेंस की करे तो Komaki Ranger एक मजबूत इलेक्ट्रिक बाइक है जो एक बार चार्ज करने पे 140-160 km तक चलती है जो लॉन्ग राइड के लिए काफी बढ़िया है। इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है जिससे आप सिटी और हाईवे दोनों पे आराम से राइड कर सकते हैं। यह बाइक 5 kW की BLDC मोटर के साथ आती है जो इसे पावरफुल और एफ्फिसिएंट बनाती है। इसमें डबल डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं जो बाइक को सेफ और जल्दी रोकने में मदद करते हैं।
विशेषता | विवरण |
---|---|
रेंज | 140-160 km |
टॉप स्पीड | 80 kmph |
मोटर पावर | 5 kW BLDC |
जानिए क्या है कीमत
Komaki Ranger की प्राइसिंग स्ट्रेटेजी उसकी वैल्यू को इलेक्ट्रिक बाइक मार्किट में अच्छे से दिखाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत बेस मॉडल के लिए ₹1.69 लाख है और अगर आप ज़्यादा फीचर वाला मॉडल लेते हो तो यह ₹1.85 लाख तक जाती है। यह सस्ती प्राइसिंग Komaki के मिशन के साथ है जो ज़्यादा लोगों तक इलेक्ट्रिक बाइक को पोहचना चाहती है खासकर यंग राइडर और उन फैमिली के लिए जो बजट में अच्छा ट्रांसपोर्ट ढूंढ रहे हैं।
वैरिएंट | एक्स-शोरूम | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
Komaki Ranger XE | ₹1,68,999 | ₹33,800 | ₹2,881 |
Komaki Ranger XP | ₹1,85,505 | ₹37,101 | ₹3,162 |