हौंडा की Activa 6G
हौंडा ने भारत में राइडर की ज़रूरतों को समझते हुए Activa सीरीज को 2001 में लांच किया, जो की तेज़ी से देश का सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया। Activa 6G, इस सीरीज का नया मॉडल अपने पूर्वजों की सफलता के तत्त्वों को लेकर आगे बढ़ा है और उनमें सुधर के साथ, एक नए आधुनिक अवतार में बाजार में उतरा गया है। यह नया मॉडल एक सिद्ध फार्मूला पर आधारित है, जो की समय के साथ बेहतर होते जाने वाले डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी को दर्शाता है।
डिज़ाइन

Activa 6G, जो की हौंडा की एक प्रसिद्द स्कूटर सीरीज है, अपने क्लासिक डिज़ाइन को तो रखती ही है, साथ ही कुछ नए बदलाव के साथ इसमें ताज़गी भी लाती है। इसके आगे के हिस्से में दी गयी क्रोम गार्निश इसको और भी आकर्षक बनती है, और LED हेडलैंप इसमें एक मॉडर्न टच जोड़ता है। इसके स्कूलपटेड बॉडीवर्क और क्रोम एक्सेंट इसको एक आकर्षण रूप देते हैं।
फीचर
Activa 6G एक ऐसा स्कूटर है जो ज़रूरी सुविधाओं और आरामदायक फीचर का सही मेल प्रस्तुत करता है। इसका सेमि-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आपको स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप और टोटल डिस्टेंस की जानकारी साफ़ तौर पर दिखता है। इसके हायर वर्शन में रात को बेहतर देखने के लिए एक ऑप्शनल LED हेडलाइट भी मिल सकती है।
इसके नीचे की तरफ बनी स्टोरेज जगह काफी बड़ी है, जिसमे आप अपना हेलमेट या दूसरी ज़रूरी चीज़ें आसानी से रख सकते हैं। कुछ हायर मॉडल में आपको चाबी के बिना स्कूटर स्टार्ट करने की सुविधा भी मिल सकती है। सुरक्षा के लिए, इसमें दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, और कुछ मॉडल में एक वैकल्पिक कबि-ब्रैकिंग सिस्टम भी है, जो रियर ब्रेक दबाने पर दोनों ब्रेक को एक साथ लगाने में मदद करता है।
परफॉरमेंस
Activa 6G में एक BS-VI कॉम्पलिएंट 109.51cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। हालाँकि इसके एक्सएक्ट पावर और टार्क के फिगर अभी तक रेवेअल नहीं किये गए हैं, लेकिन उम्मीद है की यह करीब 7.7 bhp और 8.9 Nm के आस-पास होंगे, जिसमे फ्यूल एफिशिएंसी को रॉ पावर पर तरजीह दी गयी है। इसका इंजन एक CVT (कन्टिन्यूसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) के साथ जोड़ा गया है, जो की एक स्मूथ और आसानी से चलने वाले राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए है। एक्टिवा 6G तेज़ स्पीड वाला स्कूटर नहीं है, इसकी क्लैमेड टॉप स्पीड करीब 80 kmph है।
कीमत
Activa 6G का एक बड़ा प्लस पॉइंट है इसकी कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग। बेस वैरिएंट की शुरूआती कीमत लगभग ₹ 76,234 (एक्स-शोरूम ) है, जो बजट को ध्यान में रखने वाले खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनती है। हायर वैरिएंट, जिसमे एडिशनल फीचर जैसे की LED हेडलैंप और कोम्बी-ब्रैकिंग सिस्टम भी दिए गए हैं, जो थोड़ी ज़्यादा कीमत पर आते हैं।
वैरिएंट | मूल्य (₹) | डाउन पेमेंट (20%) | EMI (मासिक) |
---|---|---|---|
Activa 6G Standard | ₹ 77,712 | ₹ 15,542.40 | ₹ 2,666.90 |
Activa 6G Deluxe | ₹ 80,212 | ₹ 16,042.40 | ₹ 2,756.38 |
Activa 6G Deluxe – Limited Edition | ₹ 82,211 | ₹ 16,442.20 | ₹ 2,831.45 |
Activa 6G H-Smart | ₹ 83,703 | ₹ 16,740.60 | ₹ 2,883.89 |
Activa 6G H-Smart – Limited Edition | ₹ 84,211 | ₹ 16,842.20 | ₹ 2,899.90 |
यह भी देखिए: अब ₹6,000 की EMI पर खरीदें TVS की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत