151Km रेंज के साथ PURE EV ने लांच किया सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगा इतनी सस्ती कीमत पर

PURE EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर

PURE EV जो एक टॉप भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है जो भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्किट में एक बड़ा प्लेयर बन चुकी है। यह अपने नए डिज़ाइन और एनवायरनमेंट को ध्यान में रखने के लिए मशहूर है। PURE EV ने ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाये हैं जो इको-फ्रेंडली सफर की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करते हैं। उनका मुख्य स्कूटर मॉडल ePluto 7G कंपनी का परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी पर फोकस दिखाता है।

आकर्षित डिज़ाइन और फीचर

PURE EV EPluto 7G
PURE EV EPluto 7G

PURE EV EPluto 7G का डिज़ाइन पुराने ज़माने के स्कूटर जैसा है जो क्लासिक Vespa जैसी स्कूटर से प्रेरित किया गया है। इसका स्टाइलिश लुक उसके गोल LED हेडलैंप से आता है जो चमकदार क्रोम से घिरा होता है। यह स्कूटर देखने में काफी आकर्षित लगता है और अलग-अलग चमकदार कलर में मिलता है जैसे Electron ब्लू, रूबी रेड और शैडो ब्लैक। इसलिए यूजर अपनी पसंद के हिसाब से इसे पर्सनॅलिज कर सकते हैं।

इसमें दिए गए फीचर की बात अगर करे तो PURE EV EPluto 7G में नए ज़माने के फीचर दिए गए हैं जो आज कल के राइडर की ज़रूरतें पूरी करते हैं। इसका सबसे ख़ास फीचर फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसमें आपको महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलती है जैसे बैटरी का हाल, स्पीड और ट्रिप की डिटेल। इसमें स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी दी गयी है जैसे एंटी-थेफ़्ट स्मार्ट लॉक जो स्कूटर को सुरक्षित रखता है।

दमदार परफॉरमेंस

PURE EV EPluto 7G
PURE EV EPluto 7G

बात अब अगर इस गाडी के परफॉरमेंस की करे तो PureEV Epluto 7G में 2.2kW की पीक पावर और 1.5kW की पावर वाला हब मोटर दिया गया है जो 2.4 KWh की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ आता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 63 kmph है और इसका रेंज 111 से 151 km तक का मिलता है। वहीँ PureEV Epluto 7GCX में 250-वाट का हब मोटर दिया गया है जो 1.8 KWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ आता है। इसकी टॉप स्पीड 47 kmph है और इसका रेंज 85 से 101 km तक मिलता है। दोनों स्कूटर में बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए मैटेलिक केसिंग दी गयी है।

विशेषताPureEV Epluto 7GPureEV Epluto 7GCX
मोटर पावर2.2 kW पीक पावर, 1.5 kW250-वाट हब मोटर
बैटरी2.4 kWh रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी1.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी
टॉप स्पीड63 kmph47 kmph
रेंज111 से 151 km85 से 101 km

जानिए क्या है कीमत

PURE EV EPluto 7G की कीमत काफी सही राखी गयी है जो इसे भारत के दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर के मुकाबले एक अच्छा विकल्प बनाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹77,999 से शुरू होती है और वैरिएंट और फीचर के हिसाब से ₹92,999 तक जा सकती है। यह कीमत उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बजट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं खासकर जब मार्किट में काफी सारे इलेक्ट्रिक स्कूटर विकल्प उपलब्ध है। चलिए जानते है इस स्कूटर के EMI प्लान।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमतडाउनपेमेंट (20%)EMI
PURE EV Epluto 7G CX₹77,999₹15,600₹1,318
PURE EV Epluto 7G STD₹92,999₹18,600₹1,570

Leave a comment