Yamaha FZ-FI V3
Yamaha मोटर कंपनी जो भारत के टू व्हीलर गाड़ियों के मार्किट में एक बड़ा नाम है। Yamaha की गाड़ियां भरोसेमंद, फ्यूल बचने वाली और स्टाइलिश होती हैं जो भारतीय लोगों की अलग -अलग ज़रूरतों को पूरा करती हैं। FZ-FI V3 जैसे मशहूर स्ट्रीटफाइटर मॉडल से यह पता चलता है की Yamaha अच्छी परफॉरमेंस वाली मोटरसाइकिल देने में बहुत सीरियस है। चलिए देखते है Yamaha FZ-FI V3 में क्या-क्या ख़ास फीचर देखने को मिलते है।
आकर्षित डिज़ाइन और फीचर
Yamaha FZ-FI V3 का डिज़ाइन बहुत ही सुन्दर और नया मिलता है। इस गाडी का लुक थोड़ा एग्रेसिव और मस्कुलर देखने को मिलता है जो की बहुत सारे लोगों को अच्छा लगता है। इस बाइक में मॉडर्न डिज़ाइन दी गयी है जिसमे शार्प लाइन और अच्छा फ्रेम दिया गया है। इसके साथ ही LED हेडलाइट इसकी रौशनी को बढ़ाते हैं और साथ ही बाइक का लुक भी स्टाइलिश बनाते हैं।
अब बात अगर इसमें दिए गए फीचर की करे तो Yamaha FZ-FI V3 में बहुत सारे फीचर देखने को मिलते हैं जो राइडर का एक्सपीरियंस और बेहतर बनाते हैं। इस बाइक का एक ख़ास फीचर है इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जो रियल-टाइम में जानकारियाँ दिखाता है जैसे की स्पीड, फ्यूल कितना इस्तेमाल हुआ और कितना डिस्टेंस तय किया। इससे राइडर अपने राइडिंग की डिटेल को आसानी से जान सकते हैं।
दमदार परफॉरमेंस
परफॉरमेंस की बात अगर करे तो Yamaha FZ-FI V3 की परफॉरमेंस बहुत अच्छी है जो राइड को मज़ेदार और रिलाएबल बनाता है। इस बाइक में 149cc का एयर-कूल्ड इंजन देखने को मिलता है जो की 12.4 PS की पावर देता है 7,250 rpm पर और 13.3 Nm का टार्क 5,500 rpm पर मिलता है। इस सेटअप से बाइक का अक्सेलरेशन अच्छा होता है और थ्रोटल का रिस्पांस तेज़ होता है इसलिए सिटी में चलाना बहुत आसान है। इस बाइक का माइलेज भी काफी अच्छा है जो नार्मल राइडिंग कंडीशन में लगभग 49.3 km/l है। यह उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो फ्यूल की कॉस्ट को लेकर सोचते हैं।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन | 149cc एयर-कूल्ड इंजन |
पावर | 12.4 PS |
टार्क | 13.3 Nm |
माइलेज | 49.3 km/l |
जानिए क्या है कीमत
Yamaha FZ-FI V3 अपने सेगमेंट में अच्छी कीमत पर मिलती है जो इसे उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है जो बजट में हैं। इस मोटरसाइकिल का स्टाइलिश डिज़ाइन, यूज़फूल फीचर और रिलाएबल परफॉरमेंस मिलके इसकी वैल्यू बढ़ाते हैं। अब कीमत की बात करे तो ₹ 1.22 – ₹ 1.23 लाख तक दी गयी है। FZ-FI V3 की सस्ती कीमत Yamaha की मजबूत ब्रांड रेपुटेशन और अच्छी सर्विस नेटवर्क के साथ मिलकर इसे उन राइडर के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है जो स्टाइलिश और एफ्फिसिएंट स्ट्रीटफाइटर चाहते हैं।
वैरिएंट | एक्स-शोरूम | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
Yamaha FZS-FI V3 Matte Red and Matte Grey | ₹1,21,900 | ₹24,380 | ₹2,581 |
Yamaha FZS-FI V3 Dark Knight | ₹1,22,900 | ₹24,580 | ₹2,602 |