Ola इलेक्ट्रिक की Ola S1 Z इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ola इलेक्ट्रिक कंपनी भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट में एक काफी मशहूर कंपनी है। ये कंपनी अपने नए आईडिया और टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। इसका एम है की यह लोगो को स्टाइलिश और हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर दे सके। S1 Z जो S1 सीरीज का एक सस्ता मॉडल है यह इसलिए लांच किया गया है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे खरीद सकें और इलेक्ट्रिक गाड़ियां अपनाने में आसानी हो। तो चलिए जानते है की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या ख़ास चीज़े देखने को मिलती है।
- 75km के बढ़िया रेंज और 70kmph के टॉप स्पीड के साथ मिलेगी बेहतरीन परफॉरमेंस।
- मिलेगी केवल ₹ 59,999 (एक्स-शोरूम) की शुरुवाती कीमत पर।
दिलचस्प डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर
Ola S1 Z का डिज़ाइन बहुत ही सिंपल और प्रैक्टिकल देखने को मिलता है जो शहर के लोगो के लिए काफी बढ़िया है। जब इसे पहली बार देखते हैं तो ये एकदम स्लीक और मॉडर्न लुक देता है जिसमे स्मूथ लाइन और हल्का एयरोडायनामिक बॉडी डिज़ाइन देखने को मिलती है। इस स्कूटर का डिज़ाइन देखने में बढ़िया और इस्तेमाल करने में भी आसान है। साथ ही इसमें LED हेडलैंप दिए गए हैं जो रात के समय अच्छी रौशनी देते हैं और स्कूटर को एक मॉडर्न लुक भी देते हैं।
Ola S1 Z में काफी नए और उपयोगी फीचर दिए गए हैं जो राइडर का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने में मदद करते हैं और साथ ही कन्वेनैंस और सेफ्टी पर भी ध्यान देते हैं। इस स्कूटर में सबसे ख़ास बात इसका फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो की स्पीड, बैटरी स्टेटस और ट्रिप डिटेल जैसे ज़रूरी जानकारी को एक ही नज़र में दिखाता है। ये एडवांस्ड डैशबोर्ड स्मार्टफोन कनेक्टिविटी विकल्प के साथ आता है जिसमे आप अपने फ़ोन को कनेक्ट करके बिना किसी दिक्कत के नेविगेशन, म्यूजिक और नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
70kmph के टॉप स्पीड के साथ मिलेगी दमदार परफॉरमेंस
अब बात अगर परफॉरमेंस की करे तो Ola S1 Z के दोनों वैरिएंट में एक सिंगल 1.5kWh बैटरी दी गयी है। इस बैटरी को एक मोटर के साथ पेअर किया गया है जो 3kW की पावर देती है और बात अब अगर इस स्कूटर के टॉप स्पीड की करे तो इसकी टॉप स्पीड 70kmph तक है। Ola का कहना है की सिंगल बैटरी के साथ यह स्कूटर 75km की रेंज देती है। इसके साथ ही ये स्कूटर 0 से 40kmph तक 4.7 सेकंड में अक्सेलरेट कर सकती है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
बैटरी क्षमता | 1.5kWh सिंगल बैटरी |
मोटर पावर | 3kW |
टॉप स्पीड | 70 km/h |
रेंज | 75 km |
जानिए है कीमत
अब बात अगर इस स्कूटर के कीमत की करे तो Ola के S1 Z को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है की ये कई तरीकों के ग्राहकों को आकर्षित कर सके। Ola S1 Z की शुरूआती कीमत ₹59,999 से शुरू होती है जो इसके वर्ग के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए काफी कॉम्पिटिटिव कीमत है। ये कीमत काफी सिग्नीफिकेंट है ख़ास करके इस बात को ध्यान में रखते हुए की S1 Z हाई-क्वालिटी कॉम्पोनेन्ट, इनोवेटिव फीचर और रिलाएबल परफॉरमेंस ऑफर करती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
S1 Z STD | ₹59,999 | ₹11,999.80 | ₹1,267 |
S1 Z + | ₹64,999 | ₹12,999.80 | ₹1,380 |
यह भी देखिए: अब स्टाइलिश डिज़ाइन और पावरफुल इंजन के साथ मिलेगी ट्राइंफ की Speed T4 मोटरसाइकिल – जानिए कीमत?