Maruti की सबसे बढ़िया 7-सीटर गाडी Ertiga को खरीदना हुआ आसान – जानिए EMI प्लान

Maruti Ertiga

Maruti Suzuki, जो भारत के कार मार्किट में बहुत समय से टॉप पर चल रही है। इसकी गाड़ियां रिलाएबल, फ्यूल-एफ्फिसिएंट और बजट-फ्रेंडली होती हैं इसीलिए लोग इसे पसंद करते हैं। ये हमेशा से भारत के लोगों की अलग-अलग ज़रूरतों को ध्यान में रख कर गाड़िया बनाता आई है। Ertiga जो एक मशहूर MPV है Maruti Suzuki का यह वादा दिखाती है के वह लोगों को प्रैक्टिकल और आरामदायक सफर का अनुभव देना चाहते है। तो अब हम जानते है की Maruti Ertiga क्यों है इतनी ख़ास।

आकर्षित डिज़ाइन और फीचर

Maruti Ertiga
Maruti Ertiga

Maruti Ertiga का डिज़ाइन मॉडर्न और फॅमिली के लिए काफी बढ़िया है जो इसे शहर और आस-पास के इलाकों में चलाने के लिए बढ़िया बनाता है। इसकी लम्बाई 4,395 mm, चौड़ाई 1,735 mm और ऊंचाई 1,690 mm देखने को मिलती है मतलब गाडी देखने में थोड़ी छोटी लगती है लेकिन अंदर से काफी स्पेसियस है जिसमे 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इस गाडी का फ्रंट डिज़ाइन काफी स्लीक मिलता है जिसमे क्रोम वाली ग्रिल्ल और स्टाइलिश हेडलाइट दी गयी हैं जो इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं।

इसमें दिए गए फीचर की बात अगर करे तो Maruti Ertiga में बहुत सारे फीचर दिए गए हैं जो आराम, सुरक्षा और कन्वेनैंस का पूरा ध्यान रखते हैं। गाडी के अंदर सेमि-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसमे आपको स्पीड, फ्यूल का इस्तेमाल और तापमान जैसे ज़रूरी चीज़ें जल्दी से दिख जाती हैं। इसके साथ ही टॉप मॉडल में आपको आटोमेटिक AC, एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो का सपोर्ट मिलता है और स्टीयरिंग पे ऑडियो कंट्रोल भी होते हैं जिससे गाडी चलाना और भी आसान हो जाता है।

दमदार परफॉरमेंस

Maruti Ertiga
Maruti Ertiga

बात अब अगर इस गाडी के परफॉरमेंस की करे तो इस गाडी में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है और 103 PS की पावर और 137 Nm टार्क देता है। आप इससे या तो 5-स्पीड मैन्युअल या 6-स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ चला सकते हैं। जब ये इंजन CNG पर चलता है तब 88 PS और 121.5 Nm का पावर देता है लेकिन CNG वर्शन सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ ही मिलता है।

जानिए क्या है कीमत

Maruti Ertiga की कीमत बाजार में काफी सही है जिसकी वजह से ये ज़्यादा लोगों के लिए अफोर्डेबल हो जाती है। इसकी शुरुआती वैरिएंट ₹8.69 लाख के कीमत में मिलता है और टॉप मॉडल ₹13.03 लाख तक की कीमत पर मिलता है ये कीमते एक्स-शोरूम के हैं। Maruti Suzuki Ertiga के 9 अलग-अलग मॉडल देती है जिससे लोग अपने बजट और ज़रूरत के हिसाब से अपना पसंदीदा मॉडल का चुनाव कर सके। तो चलिए जानते है क्या होंगे इस गाडी के EMI प्लान।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत डाउनपेमेंट (20%)EMI
Ertiga Lxi (O)₹8.69 लाख₹1.74 लाख₹18,534
Ertiga VXi (O)₹9.83 लाख₹1.97 लाख₹20,868
Ertiga VXi (O) CNG₹10.78 लाख₹2.16 लाख₹22,418
Ertiga Zxi (O)₹10.93 लाख₹2.19 लाख₹22,655
Ertiga VXI AT₹11.23 लाख₹2.25 लाख₹23,159
Ertiga ZXI Plus₹11.63 लाख₹2.33 लाख₹23,793
Ertiga ZXI (O) CNG₹11.88 लाख₹2.38 लाख₹24,184
Ertiga ZXI AT₹12.33 लाख₹2.47 लाख₹24,953
Ertiga ZXI Plus AT₹13.03 लाख₹2.61 लाख₹26,033

Leave a comment