अब इतनी कम कीमत पर मिलेगी ज्यादा फीचर और लम्बी रेंज वाली Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलेंगे प्रीमियम फीचर और लम्बी रेंज

Ampere एक टॉप की भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी है जो की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रेवोलुशन में आगे है। इस कंपनी का फोकस है पर्यावरण को बचाने वाले और बजट में आने वाले विकल्प प्रदान करना है। Ampere ने अलग-अलग लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किये हैं। Ampere Nexus उन्ही मॉडल में से एक है जो की स्टाइल, अच्छी परफॉरमेंस और बजट का बढ़िया मिक्स है। चलिए जानते है Ampere Nexus क्या क्या ख़ास फीचर दिए गए है।

आकर्षित डिज़ाइन और फीचर

Ampere Nexus
Ampere Nexus

अब बात अगर इस स्कूटर में दिए गए डिज़ाइन की बात करे तो Ampere Nexus का डिज़ाइन मॉडर्न और स्लीक दिया गया है मतलब ये दिखने में स्टाइलिश और इस्तेमाल करने में भी आसान है। इस स्कूटर की बॉडी एयरोडायनामिक शेप में बानी हुई है साथ ही LED लाइट और क्रोम के टच इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। इस स्कूटर में दी गई सीट बहुत ही आरामदायक देखने को मिलती है और हैंडलबार ऐसे डिज़ाइन किये गए हैं की आपको लम्बी राइड पर भी आराम मिले।

बात अब अगर इसमें दिए गए फीचर की करे तो Ampere Nexus में कई एडवांस्ड फीचर देखने को मिलते हैं जो राइड को और भी मज़ेदार और आसान बनाते हैं। इस स्कूटर का सबसे ख़ास फीचर है 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले जो की ST वैरिएंट में मिलता है। इस स्कूटर में ब्लूटूथ, टर्न-बय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे विकल्प देखने को मिलते हैं। ये सिंपल इंटरफ़ेस राइडर को स्पीड, बैटरी लेवल, राइडिंग मोड और और भी ज़रूरी जानकारियाँ आसानी से दिखाता है ताकि आप राइड के दौरान कनेक्टेड और अपडेटेड रहे।

दमदार परफॉरमेंस

Ampere Nexus
Ampere Nexus

अब बात अगर परफॉरमेंस की करे तो Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में काफी पावरफूल मोटर देखने को मिलती है ये मोटर IP67-रेटेड है यानि यह डस्ट और पानी से बचाती है और 4kW की मैक्सिमम पावर देती है। अब बात अगर इस स्कूटर के टॉप स्पीड की करे तो इसकी टॉप स्पीड 93 kmph है। इसके साथ ही इस मोटर के साथ 3kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो की 136 km की रेंज देता है। ये बैटरी जीरो से 100% तक सिर्फ 3.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

विशेषताविवरण
मोटर पावर4 kW (IP67-रेटेड)
टॉप स्पीड93 kmph
बैटरी क्षमता3 kWh
रेंज136 km

जानिए क्या है कीमत

Ampere Nexus के लिए प्राइसिंग स्ट्रेटेजी बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक Nexus स्कूटर दो वैरिएंट में उपलब्ध है: EX वैरिएंट जिसकी कीमत ₹1,09,900(एक्स-शोरूम) दी गयी है और इसके अलावा ST वैरिएंट जो की ₹1,19,900(एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह सस्ती प्राइसिंग यह बताती है की यह कंपनी चाहती है की ज़्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का फायदा उठा सकें।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमतडाउनपेमेंट (20%)EMI
Ampere Electric Nexus EX₹1,09,900₹21,980₹2,319
Ampere Electric Nexus ST₹1,19,900₹23,980₹2,537

यह भी देखिए: 120Km की लम्बी रेंज और 16-इंच के टायर के साथ मिलेगी नई BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Leave a Comment