Jawa की 42 Bobber मोटरसाइकिल
Jawa मोटरसाइकिल जो भारत में एक प्रसिद्द नाम है। Jawa की बाइक अपने क्लासिक डिज़ाइन और मॉडर्न परफॉरमेंस के लिए काफी मशहूर हैं और यह लोगो को काफी आकर्षित करती है। Jawa 42 Bobber जो उनकी लाइन-उप का एक ख़ास मॉडल है जो क्लासिक बब्बर स्टाइल को अपनाते हुए, नए टेक्नोलॉजी और सेंसिबिलिटी को भी अपने डिज़ाइन में शामिल करता है। तो चलिए इस लेख की मदद से जानते है की इस बाइक में क्या-क्या ख़ास फीचर देखने को मिलते है।
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ मिलते हैं बेहतरीन फीचर।
- 30.56 kmpl के माइलेज के साथ मिलेगी दमदार परफॉरमेंस
आकर्षित डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर
Jawa 42 Bobber का डिज़ाइन पुरानी क्लासिक मोटरसाइकिल स्टाइलिंग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है लेकिन इसमें ऐसे मॉडर्न फीचर भी दिए गए हैं जो इसे देखने में काफी आकर्षित बनाते हैं। जब आप पहली बार इस बाइक को देखेंगे तो यह एक सिंपल और साफ़ डिज़ाइन के साथ नज़र आएगी जो बब्बर स्टाइल से प्रेरित है। इस बाइक में लो-स्लुंग स्टान्स और एक साफ़-सुथरी अपीयरेंस देखने को मिलती है जो बाइक को और भी स्टाइलिश बनाती है।
Jawa 42 Bobber में कई मॉडर्न फीचर दिए गए हैं जो सिर्फ इसके लुक को ही नहीं बल्कि इसकी प्रक्टिकलिटी और कम्फर्ट को भी एनहान्स करते हैं। यह फीचर राइडिंग एक्सपीरियंस को और अच्छा बनाते हैं। इस बाइक का एक ख़ास फीचर है इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जो स्पीड, फ्यूल लेवल और ट्रिप की ज़रूरी जानकारियाँ को साफ़ और बढ़िया तरीके से दिखाता है। ये सारे फीचर मिलके इसे लोगो के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाते है।
30.56 kmpl के माइलेज के साथ मिलेगी दमदार परफॉरमेंस
बात अब अगर परफॉरमेंस की करे तो Jawa 42 Bobber में 334 cc का इंजन दिया गया है जो 29.92 PS की पावर और 32.74 Nm का टार्क देता है। इस इंजन की वजह से बाइक काफी अच्छी परफॉरमेंस देती है और सिटी और हाईवे दोनों पर स्मूथ राइड मिलती है। बात अब अगर इस बाइक के माइलेज की करे तो यह बाइक 30.56 kmpl तक माइलेज देती है जो फ्यूल एफिशिएंसी को ध्यान में रखता है। बाइक का कर्ब वजन केवल 185 kg है जो इसकी स्टेबिलिटी और हैंडलिंग को बेहतर बनाता हैं जिससे राइडर को आरामदायक और कॉंफिडेंट राइड मिलती हैं।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन प्रकार | 334 cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन |
पावर | 29.92 PS |
टार्क | 32.74 Nm |
माइलेज | 30.56 kmpl |
कर्ब वजन | 185 kg |
जानिए क्या है कीमत
Jawa 42 Bobber को अपने केटेगरी में एक प्रीमियम मोटरसाइकिल के रूप में रखा गया हैं। यह अपने अनोखे डिज़ाइन, अच्छी परफॉरमेंस और मॉडर्न फीचर के लिए जानी जाती हैं। इस बाइक का क्लासिक बब्बर स्टाइल, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और Jawa की मजबूत हेरिटेज इसे उन राइडर के लिए बढ़िया बनाता हैं जो एक स्टाइलिश और यूनिक राइड चाहते हैं। बात अब अगर इस बाइक के कीमत की करे तो इस बाइक की कीमत ₹ 2.13 लाख से लेकर ₹ 2.30 लाख तक देखने को मिलती हैं।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
42 Bobber Mystic Copper Spoke Wheel | ₹2,12,500 | ₹42,500 | ₹4,611 |
42 Bobber Mystic Copper Alloy Wheel | ₹2,12,500 | ₹42,500 | ₹4,611 |
42 Bobber Jasper Red Spoke Wheel | ₹2,15,500 | ₹43,100 | ₹4,653 |
42 Bobber Moonstone White | ₹2,29,500 | ₹45,900 | ₹4,838 |
42 Bobber Black Mirror | ₹2,29,500 | ₹45,900 | ₹4,838 |
42 Bobber Jasper Red Alloy Wheel | ₹2,29,500 | ₹45,900 | ₹4,838 |
42 Bobber Red Sheen | ₹2,29,500 | ₹45,900 | ₹4,838 |
यह भी देखिए: इस नए साल केवल ₹4,300 रुपए की आसान किस्तों पर घर लाएं इतनी स्टाइलिश और पावरफुल बाइक